Skip to main content

10 साल बाद मिला बिछड़ा पति, भिखारी जैसे थी हालत, देखते ही दौड़कर गले लगाकर दुलार करने लगी पत्नी..!

 

अपनों से बिछड़ने का दर्द क्या होता है यह वही लोग समझ पाते हैं जिसने अपनों को खो दिया है। जब कोई अपना हमसे दूर चला जाता है तो रात भर नींद नहीं आती, आंखें बंद करें तो सिर्फ उसी शख्स के सपने आते हैं और आंखें खोले तो उसी इंसान के ख्याल दिमाग में आते हैं। इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने परिवार से बिछड़ गए और दोबारा फिर कभी नहीं मिल पाए। ऐसे बहुत ही कम लोग खुशकिस्मत होते हैं जो अपने परिवार से बिछड़ने के बाद दोबारा मिल जाते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे ही खुशकिस्मत इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने परिवार से 10 साल पहले बिछड़ गया था लेकिन अब वह अपने परिवार से अचानक मिल गया। दरअसल, हम आपको जो कहानी बता रहे हैं, यह बलिया की रहने वाली एक महिला की है। जब इस महिला को अचानक ही 10 साल पहले लापता हुआ पति नजर आया तो यह देखते ही वह रो पड़ी और किसी मासूम बच्चे की तरह दुलार करने लगी।
10 साल पहले पति छोड़कर चला गया था घर

दरअसल आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं यह उत्तर प्रदेश के बलिया से सामने आया है। जनपद बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवकली में रहने वाली महिला सालों से अपने पति का इंतजार कर रही थी। इस दौरान उसने ना जाने कितने देवी-देवताओं से प्रार्थना की होगी। आखिरकार इस महिला की प्रार्थना भगवान ने सुन ली। जब अचानक से ही 10 साल पहले लापता उसका पति मिल गया। पति की भिखारी जैसी हालत थी, जिसे देखकर महिला भावुक होकर उससे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। पति से दोबारा मिलने के बाद महिला की आंखों में खुशी के आंसू थे। महिला ने पति को देखते ही दौड़ कर गले लगा लिया और दुलार करने लगी।

ऐसा बताया जा रहा है कि जब महिला को उसका पति मिला, तो उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। महिला का पति किसी को भी पहचान नहीं पा रहा है। लेकिन महिला ने पूरे भरोसे के साथ अपने पति को पहचान लिया। महिला ने कहा कि यही मेरे देवता हैं, जिनका 10 सालों से इंतजार कर रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम जानकी देवी है और उसके पति का नाम मोतीचंद वर्मा है। दोनों की शादी 21 साल पहले हुई थी। उनके तीन बेटे हुए। पत्नी ने बताया कि पति मानसिक रूप से बीमार था और 10 साल पहले घर से अचानक कहीं चला गया था।

जख्मी हालत में सड़क पर मिला पति: जानकी देवी अपने रिश्तेदारों की मदद से सालों से अपने पति को हर जगह तलाश कर रही थी। लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था। जानकी देवी अपने तीनों बेटों के साथ जैसे-तैसे अपनी जिंदगी जी रही थी। उन्होंने अपने पति की तलाश दूर-दूर तक की। तांत्रिकों का भी सहारा लिया लेकिन कुछ भी फायदा नहीं हुआ। जब अब 10 साल बाद जानकी देवी अपने बेटे का इलाज कराने जिला अस्पताल बलिया जा रही थी तो इसी दौरान उनकी नजर रास्ते में जख्मी रूप से फटे पुराने कपड़े पहने एक व्यक्ति पर पड़ी। इतने साल के बाद भी उन्होंने अपने पति को पहचान लिया, उन्हें देखकर वह भावुक होकर उससे लिपट कर रोने लगी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...