Skip to main content

बियर भी हो जाती है एक्सपायर, बोतल खोलने से पहले चेक करलें तारीख

आज बहुत सारे लोग शराब पीने के आदि हो गए हैं और गर्मी का मौसम चल रहा है ऐसे में लोग सबसे ज्यादा बियर पीना पसंद करते हैं | ऐसे बहुत कम लोग जानते हैं जो जानते हैं की बियर की भी एक्सपाइरी डेट होती है और अगर आप ओवर डेट वाली बियर पी लेते हैं तो आपको काफी नुक्सान हो सकता है |


शराब के बारे में अपने ऐसा सुना होगा की शराब जितनी पुरानी होगी तो वो उतनी ही ज्यादा बेहतर होगी और पुरानी शराब की कीमत भी बहुत ज्यादा होती है पर बियर के बारे में ये बात गलत साबित होती है | बीयर अगर ज्यादा पुरानी हो जाए या फिर एक्सपायर हो जाए तो उसे नहीं पीना चाहिए. अक्सर बीयर खरीदने के बाद लोग एक्सपायरी डेट नहीं पढ़ते, लेकिन ऐसा करना गलत है. अगर आपने गलती से एक्सपायरी बीयर पी ली तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं.

इतने दिन बाद एक्सपायर हो जाती है बियर

हर बीयर की एक्सपायरी डेट अलग-अलग होती है. हालांकि, आमतौर पर ज्यादातर बीयर 6 महीने के भीतर एक्सपायर हो जाती हैं. इसलिए बीयर खरीदते समय उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें. अगर बीयर एक्सपायर हो या कहीं से लीक कर रही हो तो उसे कभी ना खरीदें. अगर आपने खराब बीयर पी ली तो आपको भूड प्वाइजनिंग हो सकती है. इसके अलावा आप गंभीर रूप से बीमार भी हो सकते हैं.


बीयर खराब कैसे हो जाती है

अब सवाल उठता है कि जब शराब पुरानी होने पर और शानदार हो जाती है, उसकी कीमत बढ़ जाती है तो फिर बीयर के साथ ऐसा क्यों नहीं होता. क्यों बीयर पुरानी होने पर खराब हो जाती है, जबकि उसमें भी अल्कोहल होता है. दरअसल, शराब इसलिए खराब नहीं होती क्योंकि उसे बनाने की विधि अलग होती है और उसमें अल्कोहल की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है, जो उसे खराब नहीं होने देती. जबकि, बीयर में मात्र 6 से 8 प्रतिशत ही अल्कोहल की मात्रा होती है. वहीं बीयर को तैयार करने के लिए अनाज का इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि बीयर एक समय के बाद खराब हो जाती है.

डिस्काउंट वाला बीयर तो नहीं ले रहे


कई बार जब बीयर एक्सपायर होने वाली होती है तो ठेके वाला आपको सस्ती दरों पर बीयर ये कह कर बेच देता है कि इसमें डिस्काउंट है. लेकिन आगे से आप जब भी बीयर खरीदें तो उसके केन या बोतलों पर एक्सपायरी डेट जरूर पढ़ लें. अगर बीयर एक्सपायर हो गई है तो ये बात ठेके वाले को बताएं अगर वह इसके बाद भी एक्सपायर बीयर बेच रहा हो तो तुरंत अबकारी विभाग में इसकी शिकायत करें.

Comments

Popular posts from this blog

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...