Skip to main content

मां ने चार बच्चों को नदी में फेंका, तीन को एक-एक कर डुबाकर मारा और चौथा बचकर भागा

औरैया: औरैया में गुरुवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई। कलह से परेशान मां ने तीन मासूम बच्चों को नदी में डुबोकर मार डाला। चौथे बेटे को भी मारने का प्रयास किया पर वह बच गया। उसी बच्चे ने ग्रामीणों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस भी पहुंच गई। महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसपी ने घटना की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है। फफूंद थाना क्षेत्र के बरौआ गांव निवासी प्रियंका की शादी इटावा के बसरेहर स्थित लुईया गांव में अवनीश से हुई थी। प्रियंका के चार बच्चे सोनू, आदित्य, माधव और मंगल हुए। दो साल पहले पति अवनीश की करंट से मौत हो गई तो वह चचेरे देवर आशीष के साथ रहने लगी। गांव में बदनामी होने पर वह मायके बरौआ आ गई। यहां पर भी आशीष साथ आकर रहने लगा था। गांव में भी जब ताने मिलने लगे तो एक महीने पहले वह आशीष व बच्चों को लेकर औरैया के बनारसीदास मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी।

आशीष सैलून में काम करता था। इधर, बच्चों की परवरिश को लेकर घर में रोज कलह होने लगी। नशे में आशीष प्रियंका व बच्चों से मारपीट करने लगा। तंग आकर गुरुवार सुबह प्रियंका सभी बच्चों संग सेंगर नदी के केशमपुर घाट पर पहुंची और एक-एक कर आठ वर्षीय सोनू, सात वर्षीय आदित्य, छह वर्षीय माधव, और ढाई वर्षीय मंगल को पानी में डुबो दिया। तीन की मौत हो गई जबकि सोनू किस्मत से बच गया। उसे मरा समझकर प्रियंका वहां से भाग निकली। मां के जाते ही सोनू ने निकलकर ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बच्चे रखने को राजी नहीं था देवर, इसलिए मार डाला

आशीष प्रियंका को चाहता था मगर वह बच्चों को साथ रहने को राजी नहीं था। जब तक वह प्रियंका के मायके में रहा तब तक तो गनीमत रही। जब से औरैया में किराए का कमरा लेकर रहने लगा तब रोज बच्चों को लेकर कलह होने लगी थी। प्रियंका की ताई गीता ने बताया कि अशीष प्रियंका को साथ में रहने को राजी था। मगर बच्चों को साथ में रखने के लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर घर में रोज कलह होने लगी।

आरोप है कि आशीष शराब के नशे में प्रियंका व बच्चों से मारपीट भी करता था। जिससे सभी आजिज आ चुके थे। गुरुवार को प्रियंका ने इसे हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला कर लिया था। गुरुवार तड़के प्रियंका अपने चार बेटों को लेकर गांव वरौआ के लिए आटो से निकली। घर से निकलते ही ताई को काल करके कहा कि मैं बच्चों को लेकर मरने जा रही हूं। यह कहने के बाद उसने फोन काट दिया। इस पर प्रियंका की ताई गीता आशीष के पास पहुंची। उसने प्रियंका के बारे में पूछा। पर आशीष ने कहा कि उसे नहीं पता है कि वह कहां है। इसके बाद वह आटो से नदी की ओर निकल पड़ी। वहां देखा तो सोनू बैठा रो रहा था।

भीड़ देख बड़े बेटे को छोड़कर भागी प्रियंका

एसपी चारू निगम के अनुसार गांव के लोगों को आते देखकर महिला बड़े बेटे सोनू को छोड़कर भाग गई। दोनों मृत बच्चों के मुंह से झाग आ रहा था। तलाश के बाद महिला को भी कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। घटना स्थल के करीबी गांव केशमपुर खाम में चर्चा थी कि एक महिला यह कहती हुई जा रही थी कि मैंने अपने बच्चों को मार दिया है। लोगों ने सुना मगर अपरचित होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। घटना का पता चलने पर ग्रामीणों को ध्यान आया, लेकिन तब तक वह जा चुकी थी।

सोनू ने बताया, मौत को किस तरह दी मात

तीन बेटों को मौत के घाट उतारने वाली मां के बारे में बड़े बेटे आठ वर्षीय सोनू ने बताया कि किस तरह मां सबको नदी घाट पर लाई और पानी में डुबोकर मारा मार डाला। मुझे भी डुबोया, पर मैंने आंखें बंद कर ली। मां के जाने के बाद मैं पानी से बाहर निकल आया। सोनू अपने नाना के साथ था जो अब पुलिस कस्टडी में है। सास राधा ने रोते हुए बताया कि गरीबी के चलते वह भी औरैया रहकर दूसरों के घरों में काम करती है। हर महीने 15 सौ रुपये वह बहू को खर्चे के लिए देती थी। वह अलग रहती है। जबकि बहू अलग रहती है।

छह महीने पहले मायके आई थी प्रियंका

प्रियंका की सास राधा और ननद ज्योति एवं आरती ने बताया कि भाई अवनीश के साथ प्रियंका की शादी हुई थी। दो साल पहले भाई की करंट लगने से मौत हो गई थी। तब से भाभी घर पर रह रही थी। लेकिन चाचा का लड़का जो कि रिश्ते में देवर लगता है। भाभी के पास आता जाता था। गांव में खासी चर्चा और बदनामी हो जाने के बाद छह महीने पहले प्रियंका अपने मायके फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बरौआ आकर रहने लगी। पारिवारिक देवर भी उसके साथ गांव आकर रहने लगा।

आशीष की तलाश में पुलिस ने दी ताबड़तोड़ दबिश

दिल दहला देने वाली घटना के बाद से ही आशीष फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रात भर ताबडतोड़ दबिश दी। हत्यारी मां प्रियंका के उससे अवैध संबंध थे। वह प्रियका को साथ रखना चाहता था। लेकिन उसके बच्चों को साथ रखना उसे नागवार गुजर रहा था। इसको लेकर वह आए दिन घर में कलह करता रहता था। जिसकी वजह से प्रियंका ने यह दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद एसपी चारू निगम ने कई टीमें बनाकर आरोपित आशीष की तलाश के आदेश दिए है।

हिरासत में कलयुगी मां

एसपी चारू निगम भी पहुंच गई। दो बच्चों के शव बरामद हो गए। जिनका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। काफी देर तलाश करने के बाद तीसरे बच्चे का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्चों की हत्यारिन मां को हिरासत में ले लिया है। प्रियंका अपने मायके में अकेली है। एक भाई पवन था। जिसकी 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मा की भी मौत हो चुकी है। परिवार में केवल पिता हैं, पिता के साथ ही प्रियंका मायके में रह रही थी। माह भर से वह चचेरे देवर आशीष के साथ औरैया के बनारसीदास मोहल्ले में रहने आई थी। प्रियंका के चार बेटे सोनू, आदित्य माधव व मगंल थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...