Skip to main content

कत्ल से पहले कुचले थे प्राइवेट पार्ट, काट डाले कान-नाक और जीभ

 


Renukaswamy Murder Case: वो उसे भगवान मानता था। उसे पूजता था। उसकी हर आदत को अपनी आदत में शुमार करने की कोशिश करता। वो उसका जबरा फैन था… लेकिन जिसे वो भगवान की तरह पूजता था उसी ने उसे दर्दनाक मौत दी। मौत भी ऐसी की, जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। ये कहानी है रेणुकास्वामी (Renukaswamy), कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थुगुदीपा (Darshan Thoogudeepa) और उसकी गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा (Pavithra Gowda) की।

रेणुकास्वामी मर्डर केस की कहानी किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है। रेणुकास्वामी के साथ जो भी हुआ, उसमें सारी हदें पार हुई, जो साबित करती हैं कि हत्यारों के दिल में रेणुकास्वामी के लिए कितना जहर भरा हुआ था। रेणुकास्वामी की मर्डर से पहले टॉर्चर की सारे हदें पार की गई थी। रेणुकास्वामी के कान-नाक काट दिए गए थे। इतना ही नहीं, उसके प्राइवेट पार्ट (private parts) कुचल दिया था। यहां तक की जीभ भी काट दी थी और उसके शरीर गी अनगिनत हड्डियां तोड़ दी गई थी।

जी हां, डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि रेणुकास्वामी के शरीर पर 15 से ज्यादा गंभीर चोटें हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि रेणुकास्वामी की बॉडी पर ये चोटें सिर, सीने, पेट के निचले हिस्से और प्राइवेट पार्ट पर हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेणुकास्वामी संग हुई दरिंदगी की एक अलग ही कहानी है। जी हां, रिपोर्ट में कहा गया कि हत्या से पहले रेणुकास्वामी के निजी अंगों को कातिलों ने कुचल दिया।

पुलिस गिरफ्त में कन्नड़ फिल्म के स्टार दर्शन थुगुदीपा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए सनसनीखेज खुलासे

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे की जानकारी देते हुए कहा कि रेणुका स्वामी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने उसके शरीर पर गर्म लोहे की रॉड से दागे जाने के निशान पाए। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी नाक, जीभ काट डाली गई थी और जबड़ा भी तोड़ कर अलग कर दिया गया था। इसके साथ-साथ पूरे शरीर पर अनगिनत हड्डियां टूटी हुई थीं। ऐसा लगता था कि जैसे उसे दीवार से टकरा कर मारा गया है। उसके स्कल यानी खोपड़ी में फ्रैक्चर के निशान मिले हैं।

सबूत मिटाने के लिए रिश्वत की पेशकश
दरअसल, हाल ही में जानकारी सामने आई है कि जिन डॉक्टरों ने रेणुकास्वामी का पोस्टमार्टम किया था, दर्शन के गुर्गों ने डॉक्टरों से एक करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश की थी। जबकि कहा ये भी जा रहा है कि पुलिस के एक अफसर ने गुर्गों को रेणुकास्वामी की लाश को ठिकाने लगाने का आइडिया दिया था। वहीं, रुपयों के दम पर जिन डॉक्टरों से सबूत मिटाने की पेशकश हुई, उन्हीं से मामला सामने आया है।

इन तरह वारदात को दिया अंजाम
पूरी वारदात को बंगलुरु के पट्टनगेरे गांव में अंजाम दिया गया था। मौका-ए-वारदात से दर्शन के जाते ही रेणुका स्वामी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद एक आरोपी पवन ने व्हाट्सऐप के जरिए इसकी सूचना एक्टर को दी थी। फिर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई। सभी आरोपी शव लेकर कामाक्षीपाल्या पहुंचे। वहां शव एक नाले के पास फेंक दिया। इसके बाद थाने में जानकर सरेंडर कर दिया, जहां 30 लाख रुपए के विवाद की बात कही गई। पुलिस को आरोपियों की बात पर भरोसा नहीं हुआ, तो उनसे कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों ने सच उगल दिया। उन्होंने बताया कि रेणुका स्वामी की हत्या करने के लिए 30 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। इसमें 5 लाख रुपए की अग्रिम राशि की भुगतान भी कर दी गई थी।

यही वो मैसेज है, जिसे लेकर पूरी हत्याकांड को अंजाम दिया गया
पुलिस तफ्तीश पता चला है कि एक्टर दर्शन ने कुछ रोज़ पहले ही रेणुका स्वामी के क़त्ल की सुपारी दी थी। इसके बाद उसके लोगों ने पहले रेणुका को ट्रैक करना शुरू किया था। चित्रदुर्ग के रहने वाले रेणुका के बारे में हर छोटी बड़ी जानकारी जुटाई। उसे 8 जून को उसे धोखे से अगवा कर लिया। उसे लेकर बंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में पहुंचे, जहां उसे एक शेड में रखा। इस शेड में उस पर ज़ुल्म ढाये जाते रहे और आखिरकार पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए रेणुका स्वामी की लाश को क़ातिलों ने कामाक्ष्यीपाल्या के इसी नाले में ठिकाने लगा दिया। 9 जून को लोगों की नजर लाश पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

क्यों की रेणुकास्वामी की हत्या
अपने प्रशंसकों में चैलेंजिंग स्टार के नाम से मशहूर दर्शन थुगुदीपा और उनकी सह कलाकार प्रवित्रा गौड़ा को एक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी नाम के शख्स की हत्या के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक चित्रदुर्ग शहर का रहने वाला मृतक रेणुकास्वामी अभिनेता दर्शन थुगुदीपा का प्रशंसक था। जिसने कथित रूप से पवित्रा गौड़ा के सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर टिप्पणी की थी। पुलिस सूत्रों केमुताबिक रेणुकास्वामी पवित्रा गौड़ा के लिए सोशल मीडिया पर कई दिनों से काफी अपमानजनक टिप्पणी कर रहा था। इसी मामले में उसकी हत्या की गई है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...