Skip to main content

शादी की अगली रात अनजाने में दुल्हन ने की ऐसी हरकत, जैसे-तैसे पहुंची घर, आया होश तो हुई शर्मिंदा



शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है, जिसमें बंधकर दो लोग एक हो जाते हैं. ताउम्र वो साथ रहने का वादा करते हैं. हर सुख-दुख में साथ रहते हैं. इसीलिए शादी की खुशी में कुछ लोग जमकर पार्टी करते हैं. कुछ लोग कहीं दूर घूमने निकल जाते हैं, तो कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ आस-पास के किसी फेमस बार में जमकर पार्टी करते हैं. वे पार्टी में न सिर्फ खाते-पीते हैं, बल्कि म्यूजिक बीट्स पर खूब थिरकते भी हैं. जमकर शराब भी परोसी जाती है. कुछ लोग तो कंट्रोल कर लेते हैं, लेकिन कुछ लोग आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं. इस चक्कर में कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है. एक दुल्हन ने शादी के ठीक अगली रात ऐसी ही कुछ हरकत कर दी, जिसकी वजह से उसके पति के दोस्तों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

रेडिट पर Qarantinosfootfetish की महिला यूजर ने एक पोस्ट में अपनी शादी की घटना को लोगों से शेयर किया. उसने पोस्ट में लिखा कि हमने शादी कर ली और हमारी योजना था कि शहर के बार में हम जमकर पार्टी करेंगे. मैं, मेरा पति और उसके दोस्त बार में पहुंचे. पार्टी का दौर शुरू हुआ. मुझे बहुत सारे शॉट्स और मिक्स ड्रिंक दिए जा रहे थे (मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रही थी, यह मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं बहुत ज्यादा न पीऊं), मैं लगातार ड्रिंक्स ले रही थी. ऐसे में मैं बहुत जल्दी ही असहज महसूस करने लगी. मुझे बार से बाहर बेंच पर ले जाना पड़ा, क्योंकि मेरे पैर इतने लड़खड़ा रहे थे कि मैं बस जमीन पर गिर जा रही थी. लेकिन बार के बाहर पुलिस वाले खड़े थे.

महिला ने बताया कि वो नशे में धुत्त थी, जमकर उल्टियां कर रही थी और रो-रोकर सबसे माफी मांग रही थी. मेरी हालत देखकर पुलिस वाले जब एम्बुलेंस बुलाने की बात करने लगे, ऐसा लगा कि अब स्थिति बिगड़ जाएगी. तब मेरे पति ने किसी तरह मुझे उबर कैब में बैठा दिया. हालांकि, पुलिसवाले मेरे साथ बहुत अच्छे से पेश आए थे. लेकिन कैब में बैठने के दौरान भी मैं लगातार उल्टियां करती रही, यहां तक कि कैब में भी मैंने वोमिट कर दिया था. किसी तरह मैं घर पहुंची. मेरे पति और सबसे अच्छे दोस्त मुझे घर ले गए और जब मैं अगली सुबह उठी तो मुझे भयंकर सिरदर्द हो रहा था. हालांकि, सबकुछ ठीक था, लेकिन अगले दिन संगीत सुनने पर दुल्हन के चेहरे पर उदासी छा गई.

महिला ने कहा कि मुझे अनजाने में की गई वो सारी हरकतें याद आने लगीं, जिसकी वजह से मुझे शर्मिंदगी महसूस हुई. मैं उस रात से पहले अपने पति के दोस्तों को जानती तक नहीं थी. बार-बार मैं यही सोच रही थी कि उन्हें कैसा लगा होगा कि शादी की पहली रात ही में नशे में टल्ली हो गई. इतना ही नहीं, उन्हें मेरे कारण परेशानी हुई. होश में आने के बाद मैंने उन लोगों से बार-बार बात की. अपनी हरकत पर शर्मिंदगी जाहिर की, लेकिन उन सभी ने मुझे आश्वस्त किया है कि कोई भी मुझसे नाराज नहीं था. इसके बावजूद अब भी मैं खुद से बहुत शर्मिंदा हूं. महिला के पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया.

एक महिला यूजर ने लिखा कि इसमें कोई बुराई की बात नहीं है. ऐसा होता है. अब हमारी शादी को 2.5 साल हो गए हैं, मैं इस समय प्रेग्नेंट हूं और मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैंने अपनी शादी की शुरुआत उसी तरह से की थी, जिस तरह से आपने अपने रिश्ते की शुरुआत की. और हम दोनों ही रिश्ते बहुत अच्छे से चल रहे हैं. एक दूसरी महिला ने कमेंट किया कि मैं अपने पति को मात्र 6 महीने से डेट कर रही थी. मेरे जन्मदिन के मौके पर एक रात उन्होंने बिस्तर पर ही उल्टी कर दी थी. लेकिन हम पिछले 7 सालों से साथ-साथ हैं. हालांकि, एक यूजर ने महिला को आड़े हाथों लिया. उसने कमेंट किया कि एक नशे धुत्त महिला अपनी हरकत के लिए कुछ अच्छी बातें सुनना चाहती है.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...