Skip to main content

हाथ में सिंदूर, बदन पर दुल्हन का जोड़ा, तीन बच्चों की मां बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर प्रेमी के घर पहुंची



सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र में रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप खुर्द गांव में लव, सेक्स और धोखा का अजब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शादीशुदा तीन बच्चों की मां के साथ घर बसाने का वादा कर पहले संवंध बनाया, फिर अपनी बात से मुकर गया। युवक ने बारात लाने से इनकार किया तो तीन बच्चों की मां हाथ में सिंदूर लेकर खुद दुल्हन बनी और बैंड बाजा के साथ बारात लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। इस तरह से एक दुल्हन को बारात संग देखकर लोग हैरान रह गए। प्रेमी के घर के पास भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस उसे अपने साथ थाने लेकर जाने की कोशिश करने लगी तो वह अड़ गई। कहा अब तो शादी करके ही यहां से जाएंगे। उसने पुलिस के सामने ही मीडिया को अपनी और युवक की पूरी प्रेम कहानी भी सुनाई। बताया कि दोनों कैसे मिले और किस तरह से अश्लील वीडियो बनाकर उसे प्रेमी से पहले अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद विंध्याचल में जाकर शादी भी की लेकिन फिर मुकर गया।

दोनों के बारे में जानकारी जब प्रेमिका के पति को हुई तो घर में विवाद होने लगा। तब प्रेमिका पति का घर छोड़कर मायके पनिकप खुर्द में रहने लगी। वहां भी प्रेमी युवक उससे बराबर मिलता रहा। इसी बीच प्रेमिका जब प्रेमी पर अपने घर लेकर चलने और सभी के सामने शादी के लिए दबाव बनाया तो प्रेमी इनकार करने लगे। इस बीच युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देता रहा।

इससे तंग होकर प्रेमिका एक सप्ताह पहले रायपुर थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस शादी कराने की बजाय दोनों के बीच सुलह-समझौता कराने में लगी रही। पुलिस के रवैए से खिन्न प्रेमिका पुलिस कप्तान और अधिकारियों के यहां भी पहुंची।

कहीं से कुछ राहत नहीं मिली तो शुक्रवार की दोपहर शादी के जोड़े में हाथ में सिंदुर और बैण्डबाजा के साथ बारात लेकर प्रेमी के घर सुअरसोता गांव पहुंच गई। यह देख गांव में हड़कंप मच गया। प्रेमिका को देख प्रेमी के घर वाले अंदर से दरवाजा बंद कर घर में पड़े रहे। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमिका को काफी समझाया, लेकिन उसका कहना है कि हमारे नाम खलियारी का मकान लिखेंगे तब मैं शादी करुंगी या नब्बे लाख रुपए दें।

वहीं प्रेमिका का अभी पहले पति से तलाक भी नहीं हुआ है। रायपुर थाने के इंस्पेक्टर श्याम बिहारी प्रेमिका को काफी समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। तब पुलिस दोनों पक्षों को थाने उठा ले गई। समाचार लिखे जाने तक कोई निर्णय नहीं हो पाया था।

संदीप ने मेरा बसा बसाया घर तोड़ा है, अब मेरे साथ घर बसाएं

मीडिया के पूछने पर दुल्हन बनी तीन बच्चों की मां ने बताया कि युवक संदीप हमको नौ साल से रखे हैं। विंध्याचल में हमसे शादी भी किए हैं। शादी से पहले झांसा देकर एक वीडियो बना लिया था। उस वीडियो को मेरे पति और भाई को भेजने की धमकी देकर संबंध बनाया। मजबूरी और दबाव में उनके साथ हम संबंध बनाते रहे। नौ साल से शादी का झांसा देकर इसी तरह मुझसे वह शारीरिक संबंध बना रहे हैं। अब कह रहे हैं कि हम शादी नहीं करेंगे। दुल्हन ने कहा कि हम पहले से शादीशुदा हैं, हमारे तीन बच्चे हैं। संदीप से शादी के लिए हम रायपुर थाने पहले पहुंचे थे। वहां संदीप और इनके परिवार वालों को भी बुलाया गया तो शादी के लिए हामी भी भरे थे फिर इनकार कर दिए। हम कप्तान साहब के यहां गए तो वहां से कोतवाली भेज दिया गया। कोतवाली से कहा गया कि जाइए संदीप के घर। फिर चौकी पर भेजा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद मजबूर होकर हम यहां आए हैं। हम चाहते हैं कि जैसे संदीप ने मेरा बसा बसाया घर तोड़ा हैं उसी तरह हमारे साथ घर बसाएं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...