Skip to main content

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज ही करें दूर्वा का ये उपाय, फिर जल्द भर जाएंगे घर के सभी भंडार

सदियों से दूर्वा यानी दुब को शुभ कार्यों में जैसे शादी, नामकरण संस्कार, गृह प्रवेश, मुंडन आदि में प्रयोग किया जाता हैं। हिंदू धर्म में दूर्वा को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। दूर्वा विघ्नहर्ता भगवान गणेश को बेहद प्रिय है। कहा जाता है कि बिना दूर्वा के भगवान गणेश की पूजा अधूरी मानी जाती है।


दुर्वा एक पवित्र घास है और जब भगवान गणेश की बात आती है तो इसका विशेष महत्व होता है। ‘दूर्वा’ शब्द ‘दुहु’ और ‘अवम’ शब्दों से बना है। ‘दुहु’ का अर्थ है, जो दूर है और ‘अवम’ का अर्थ है जो निकट लाता है। इस प्रकार एक तरह से हम कह सकते हैं कि दूर्वा घास गणेश भक्तों को अपने करीब लाती है। देवता को दूर्वा चढ़ाए बिना कोई भी पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है।

जब आप गणेश पूजा करते हैं तो यह विशेष रूप से एक महत्वपूर्ण भेंट होती है। दुर्वा घास में तीन धारी जैसी पत्तियां होती हैं, जो आदि शिव, आदि शक्ति और आदि गणेश के तीन सिद्धांतों का प्रतिनिधित्व करते हैं। कहा जाता है कि दूर्वा में गणेश सिद्धांत को आकर्षित करने की उच्चतम क्षमता है, जो बताता है कि यह भगवान गणेश को चढ़ाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण प्रसाद क्यों है। इसके साथ ही दूर्वा के कुछ उपाय भी बेहद चमत्कारी माने गए हैं। चलिए जानते हैं दूर्वा के इन चमत्कारी उपायों के बारे में….

आर्थिक संकट दूर करने के लिये करें ये उपाय

यदि आपके घर में पैसा नहीं टिक रहा हैं और घर पर आर्थिक संकट बना हुआ है,  तो बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा के दौरान उनको दूर्वा अर्पित करने से वे बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ऐसा करने से आपको आर्थिक संकट से शीघ्र ही छुटकारा मिलेगा। आपको ऐसा लगातार सात बुधवार तक करना है। बस आपको ध्यान रखना होगा कि जिस जगह से आप दूर्वा ले रहे हो वो बिल्कुल साफ सुथरी हो।

घर में लगाएं दूर्वा

माना जाता है कि दूर्वा घर में लगाने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है और इस पौधे की देखभाल करने पर घर में सुख-समृद्धि का वास भी होता है। मान्यता है कि लंबे समय से कोई काम पूरा नहीं हो पा रहा है, तो दूर्वा को गाय के दूध में मिलकर उसका लेप बनाकर माथे पर उसका तिलक लगाएं इससे आपकी मनोकमना जल्द ही पूरी हो सकती है। परिवार में अपनापन बना रहे, घर की सुख-शांति भंग न हो इसके लिए बुधवार के दिन गाय को दूर्वा की हरी घास खिलाना शुभ माना जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...