Skip to main content

Bank Holidays List: जुलाई में 12 द‍िन बंद रहेंगे बैंक, परेशानी से बचने के ल‍िए आज ही कर लें प्‍लान‍िंग



Bank Holidays in July: अगर आप भी बैंक से जुड़े कामकाज के ल‍िए अक्‍सर ब्रांच जाते रहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. जी हां, सोमवार यानी 1 जुलाई से नए महीने की शुरुआत हो जाएगी और आपको यह पता होना चाह‍िए क‍ि नए महीने में क‍िस द‍िन बैकों में कामकाज होगा या क‍िस द‍िन नहीं. इस बार जुलाई के महीने 12 द‍िन बैंक बंद रहेंगे. इसमें अलग-अलग रीजन और वीकेंड दोनों की छुट्ट‍ियां शाम‍िल हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से पूरे साल की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है.

आरबीआई की ल‍िस्‍ट के अनुसार जुलाई के महीने में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा चारों रविवार भी शामिल हैं. हर महीने बैंक सिर्फ पहले और तीसरे शनिवार को ही खुलते हैं, दूसरे और चौथे शनिवार को हर हफ्ते बैंकों का अवकाश रहता है.

ऑनलाइन बैंकिंग के जर‍िये न‍िपटाएं काम
आपको यह जानकारी होनी जरूरी है क‍ि इन छुट्टियों के होने पर भी आप ऑनलाइन बैंकिंग के जर‍िये अपने काम पूरे कर सकते हैं. क‍िसी भी प्रकार का जरूरी काम होने पर आप बैंक की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या एटीएम का यूज कर सकते हैं. आप क‍िसी भी काम से ब्रांच जाएं तो उससे पहले इन छुट्टियों के बारे में जरूर जानकारी कर लें.

देशभर में बैंकों की छुट्ट‍ियां
3 जुलाई (बुधवार): Beh Dienkhlam के त्योहार के कारण शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे
6 जुलाई (शनिवार): MHIP डे के कारण आइजोल में बैंकों का अवकाश रहेगा.
7 जुलाई (रविवार): बैंकों का साप्‍ताह‍िक अवकाश होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
8 जुलाई (सोमवार): गुरुपर्व (गुरु हरगोबिंद साहिब का जन्मदिन)
9 जुलाई (मंगलवार): द्रुक्पा त्से-जी के मौके पर गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
13 जुलाई (शनिवार): महीने का दूसरा शन‍िवार और देशभर में बैंकों का अवकाश रहेगा.
14 जुलाई (रविवार): बैंकों का साप्‍ताह‍िक अवकाश होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
16 जुलाई (मंगलवार): हरेला पर्व के मौके पर देहरादून में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
17 जुलाई (बुधवार): मुहर्रम और यू तिरोट सिंग दिवस के मौके पर बंद रहेंगे.
21 जुलाई (रविवार): बैंकों का साप्‍ताह‍िक अवकाश होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
27 जुलाई (शनिवार): महीने का चौथा शन‍िवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे.
28 जुलाई (रविवार): बैंकों का साप्‍ताह‍िक अवकाश होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

आपको बता दें आरबीआई की छुट्ट‍ियों का कैलेंडर देशभर में लागू होता है. आरबीआई (RBI) यह तय करता है क‍ि जुलाई में देशभर में बताई गई छुट्टियों के अलावा कुछ राज्यों में अतिरिक्त छुट्टियां भी हो सकती हैं. ज्‍यादा जानकारी के लिए आप आरबीआई की वेबसाइट भी व‍िज‍िट कर सकते हैं. हर महीने के चारों रव‍िवार को सभी बैंक बंद रहते हैं. इसके अलावा देश में ज्‍यादातर बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. क्रिसमस और न्यू ईयर के करीब आने पर काम का लोड बढ़ने के कारण दिसंबर और जनवरी में थोड़ा बदलाव हो सकता है.

आरबीआई (RBI) की सलाह ही कि बैंक से जुड़े ज्‍यादातर काम आप ऑनलाइन ही कर सकते हैं. इन कामों को न‍िपटाने के ल‍िए आपको ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होती. आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या व्हाट्सएप बैंकिंग यूज कर सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...