Skip to main content

शादी से पहले अपनी लाइफ पार्टनर से जरुर करें ये 5 बातें, फिर रिश्ते में नहीं आएगी कभी दूरी, खुशहाल रहेगी शादीशुदा जिंदगी

एक इंसान की जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला होता है, उसकी अपनी शादी का फैसला। ये एक फैसला लड़का हो या लड़की, उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल सकता है। ये फैसला आपकी पूरी जिंदगी के बारे में है। शादी का फैसला लेने से पहले हर इंसान को इसके लिये पूरी तरह से तैयार हो जाना चाहिये। जल्दबाजी में लिये गये फैसले गलत साबित हो सकते हैं और यहां तक कि इतना बड़ा फैसला आपकी जिंदगी तक बर्बाद कर सकता है।

Happy Marriage Life Tips for Couples

अपने आने वाले वैवाहिक जीवन को खुशहाल और सही बनाने के लिये लड़के और लड़कियों दोनों को एक दूसरे से ठीक से सारी बातें कर लेनी चाहिये, ताकि आगे चलकर किसी बात पर मनमुटाव ना हो और आपको अपने फैसले और पसंद पर पछताना ना पड़े। लव मैरीज हो या अरेंज मैरीज, आपको कुछ बातों के बारे मे शादी से पहले ही अपने होने वाले पति या पत्नी से बात कर लेनी चाहिये। आइये जानते हैं, क्या हैं वो बातें…

1. वित्तीय स्थिति के बारे में

शादी एक पवित्र प्यार का बंधन है, लेकिन गृहस्थी चलाने के लिये प्यार के साथ-साथ पैसों की भी अहम भूमिका होती है। इस लिये अपने होने वाले लाइफ पार्टनर की फाइनेंशियल कंडिशन के बारे में जानना आपका अधिकार भी है और जरूरत भी। शादी से पहले आपको अपने पार्टनर को अपनी फाइनेंशियल कंडिशन के बारे में भी सारी जानकारी देनी होगी। ये सुनिश्चित करें कि आगे चल कर पैसों को लेकर कोई भी झगड़ा ना हो। अगर आपकी फाइनेंशियल कंडिशन थोड़ी भी खराब है, तो शादी पर कम ही खर्चा करें।

2. फैमिली प्लानिंग पर डिसकशन जरूरी

शादी के बाद बच्चा पैदा करने को लेकर कई बार पति-पत्नियों के मत अलग-अलग देखे जाते हैं, जिस वजह से घर में कलेश होते हैं। अगर आप ऐसा नहीं चाहते हैं, तो शादी से पहले ही अपने होने वाले लाइफ पार्टनर के साथ इस पर डिसकशन कर लें। साथ ही इस पर भी डिसकशन जरूरी है कि आप दोनों में से किसे कितने बच्चे चाहिये, ताकि एक बच्चा हो जाने के बाद दूसरे बच्चे को लेकर बहस ना छिड़े।

3. रीति-रिवाजों के बारे में जानें

शादी दो लोगों का ही नहीं, बल्कि दो परिवारों का रिश्ता होता है। ऐसे में एख दूसरे के परिवार के रीति रिवाजों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। खास तौर पर अगर आप दोनों अलग-अलग कास्ट से बिलॉन्ग करते हैं, तो। अलग-अलग रीति-रिवाजों के कारण आप में से किसी को भी पार्टनर के रंग में ढलने में समय लग सकता है। इस लिये बेहतर होगा कि आप दोनों इस बारे में पहले ही बात कर लें।

4. शादी के बाद जॉब को लेकर करें डिसकशन

अक्सर शादी के बाद लड़कियों की जॉब को लेकर परेशानियां सामने आती हैं। कई पतियों या ससुराल वालों को बहुओं का काम करना पसंद नहीं आता। ऐसे में अगर आप में से भी कोई लड़की शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, तो सबसे पहले उनसे शादी के बाद अपनी जॉब कंटिन्यू करने के बारे में बात कर लें, नहीं तो आगे जाकर मुश्किल हो सकती है।

5. एक-दूसरे के लक्ष्य के बारे में

हर लड़के या लड़की के जीवन का एक लक्ष्य होता है। किसी को खुद की कार खरीदने की इच्छा होती है, तो कोई अपने खुद के घर का सपना देखता है। अपने सपनों के बारे में शादी से पहले बात करना काफी जरूरी है, ताकि आगे चल कर वो आपकी और आप उनकी मदद कर सकें।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...