Skip to main content

17 साल बाद T20 विश्व कप जीतने का मौका , दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार फाइनल खेलेगी



साउथ अफ्रीका बनाम भारत फाइनल प्रीव्यू, टी20 वर्ल्ड कप 2024: आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाना है। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय हैं. तो फिर इस मैच में टक्कर होने की उम्मीद है. दोनों टीमों की नजरें इतिहास रचने पर होंगी. भारतीय टीम के पास 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार फाइनल खेलने जा रही है.

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ की कोई संभावना नहीं है. टीम को फाइनल मुकाबले में विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद है. कप्तान रोहित शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में हैं. गेंदबाज़ी में स्पिन जोड़ी अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के साथ-साथ जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है.

वेदर रिपोर्ट
AccuWeather के मुताबिक, बारबाडोस में आज बारिश की 78 फीसदी संभावना है. मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाला है। बारबाडोस में सुबह 3 बजे से 10 बजे तक बारिश की 50 प्रतिशत संभावना है, सुबह 11 बजे तूफान के साथ बारिश की 60 प्रतिशत संभावना है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बारिश की संभावना 40 फीसदी से कम है. इस रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान बारिश की पूरी संभावना है. फाइनल मैच के लिए आईसीसी की ओर से रिजर्व डे रखा गया है. अगर मैच 29 जून को पूरा नहीं हुआ तो मैच 30 जून को खेला जाएगा. अगर रिजर्व डे पर भी मैच पूरा नहीं हो पाता तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा.


बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर पिच रिपोर्ट तेज गेंदबाजों को उछाल के साथ स्विंग कराने में मदद करती है। बीच के ओवरों में स्पिनर भी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. इस मैदान पर खेले गए कुल 32 टी20 मैचों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 19 मैच जीते हैं जबकि दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 11 मैच जीते हैं. जबकि 2 मैचों का नतीजा नहीं निकला. इस मैदान पर टॉस की भूमिका भी अहम होती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रेजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेन्सेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।

Comments

Popular posts from this blog

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...