Skip to main content

सरकार ने खोला खजाना: महिलाओं को 1500 रुपये महीना, फ्री गैस स‍िलेंडर, बिजली बिल माफ


Maharashtra Interim Budget: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने विधानसभा में राज्य का 2024-25 का बजट पेश किया. इस दौरान उन्‍होंने हर वर्ग को ध्‍यान में रखकर घोषणा की. बजट भाषण में मह‍िलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की घोषणा की गई. यह भत्ता 21 से 60 साल की उम्र वाली महिलाओं को मिलेगा. वित्त मंत्रालय का भी कार्यभार संभाल रहे पवार ने विधानसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन (मेरी प्यारी बहन) योजना’ को जुलाई महीने से लागू किया जाएगा. राज्य में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले इस योजना को लागू किया जा रहा है.

सालाना बजटीय आवंटन 46,000 करोड़ रुपये किया जाएगा

उन्होंने कहा कि योजना के लिए सालाना बजटीय आवंटन 46,000 करोड़ रुपये किया जाएगा. एक अन्य कल्याणकारी योजना की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री अन्‍नपूर्णा योजना’ के तहत पांच सदस्यों वाले पात्र परिवार को हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में 44 लाख किसानों का बिजली बिल का बकाया माफ किया जाएगा. अजित पवार ने कहा, ‘एनडीए को बहुमत मिला है और सरकार लगातार तीसरी बार जीती है.’

केंद्र ने हमेशा राज्य के साथ सहयोग करने का रुख अपनाया
उन्होंने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा, ‘केंद्र ने हमेशा राज्य के साथ सहयोग करने का रुख अपनाया है. पहली कैबिनेट बैठक में ‘वधवन’ बंदरगाह के विस्तार के लिए 76000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है और 10 लाख रोजगार पैदा होंगे.’ मुख्यमंत्री अन्‍नपूर्णा योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को 3 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे. योजना का फायदा राज्‍य के 52 लाख 16 हजार 400 परिवारों को मिलेगा.

वित्त मंत्री अजीत पवार ने 10ooo रोजगार के मौके पैदा करने के ल‍िए ‘AAi योजना’ भी लॉन्च की. महिला उत्पीड़न के त्वरित सुनवाई के लिए 100 विशेष अदालतों को वित्त पोषित किया जाएगा. राज्य की 10000 महिलाओं को रिक्शा खरीदने के लिए 10000 रुपये दिये जायेंगे. चुनाव पूर्व बजट से उम्मीदों के मुताबिक अजित पवार ने महिलाओं के लिए भी कई घोषणाएं कीं. महिला उत्पीड़न की त्वरित सुनवाई के लिए 100 विशेष अदालतें बनाई जाएंगी.

Comments

Popular posts from this blog

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...