Skip to main content

सातवें चरण से पहले 'फलोदी सट्टा बाजार' के नये दावे, जानें क्या आये नये आंकडे

Phalodi Satta Market : 2024 लोकसभा चुनाव अपने आखिरी दौर में है. यूपी में एक जून को सातवें यानी आखिरी चरण में 13 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. इससे पहले पूरे देश में चुनाव के परिणामों को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं सातवें चरण की वोटिंग के पहले बीजेपी की अगुवाई वाली NDA और विपक्षी इंडिया ब्लॉक दोनों ही गठबंधन अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. हार-जीत के इन दांवों के बीच देश के प्रमुख सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर फिर से नया दावा किया है. मतदान से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने अनुमान लगाया है कि देश और उत्तर प्रदेश में क्या होने वाला है.

7वें चरण के चुनाव से पहले बीजेपी के लिए सट्टा बाजार का अनुमान
अपने सटीक अनुमानों के लिए जाना जाने वाला राजस्थान के प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार की मानें तो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम दोहराती हुई दिखाई दे रही है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश की कुल 80 में संसदीय से 64 सीटें मिली थी. फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक इस बार बीजेपी को उत्तर प्रदेश में 60-65 सीट मिल सकती हैं. फलोदी सट्टा बाजार की मानें तो यूपी में बीजेपी को 2019 की बराबर सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

सपा के लिए क्या कहता है बाजार
वहीं फलोदी सट्टा बाजार की मानें तो उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी-कांग्रेस वाले इंडिया गठबंधन को 15-20 सीटें मिलने का अनुमान है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है, लेकिन कांग्रेस भी पहले की अपेक्षा शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है.

छठवे चरण के बाद बदले आंकड़े
13 मई को फलोदी सट्टा बाजार की तरफ से आए अनुमान में बीजेपी को 300 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया था. वहीं कांग्रेस को केवल 40 से 42 सीटें जीतने का अनुमान था जो कि 2019 के चुनावों में मिले 52 सीटों से भी कम था. हालांकि 1 हफ्ते के बाद फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान फिर से बदला. जैसे-जैसे चरणवार चुनाव हुआ फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान ऊंचे नीचे होता रहा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा कई अनुमानों में 300 सीटों से नीचे आ गई. तो वहीं कांग्रेस पार्टी का आंकड़ा 70 से 85 सीटों तक पहुंच गई है. इसके बाद भी बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है, लेकिन कांग्रेस भी पहले की अपेक्षा शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है।

क्या है फलोदी सट्टा बाजार?
लोकसभा चुनाव हो भला राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार का जिक्रा ना हो, ऐसा तो नहीं हो सकता. फलोदी सट्टा बाजार के सटोरिये देश के साथ-साथ दुनिया की राजनीतिक और खेल की गतिविधियां और बारिश, मौसम जैसे अनुमान पर अपनी नजर रखते हैं. यहां हर बात पर सट्टा लगता है. यहां के अनुमान सटीक माने जाते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...