महिला के साथ बुरे हाल में थे प्रधानजी, अचानक किसी ने बाहर से लगा दी कुंडी, फिर जो हुआ वो खुद पढ़ लो आप
आशिक मिजाज प्रधान उस समय संकट में पड़ गए, जब गांव में ही प्रेमिका के घर पकड़ लिए गए। आपत्तिजनक हालत में घर से दूसरे सदस्यों ने देखा तो कमरे की कुंडी बंदकर शोर मचा दिया। ग्रामीण जुट गए और प्रधान की स्वजन ने पिटाई कर दी। इसी बीच मौका पाकर वह छत से कूद भाग निकले। जिस घर में घुसे थे, उसकी दूसरी पत्नी ने थाने में तहरीर देकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इधर, शादीशुदा प्रेमिका ने अपने स्वजन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, पुलिस का कहना है कि एनसीआर दर्ज की गई है।
बांदा के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मेरे पति ने दो शादी की हैं। दूसरी पत्नी के गांव के ग्राम प्रधान से अवैध संबंध हैं। गुरुवार की रात्रि ग्राम प्रधान घर में दाखिल हो गए। सौतन के साथ प्रधान को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो देवर और बेटे को बुला लिया।
घर में बाहर से कुंडी बंद कर ग्रामीणों को बुला लिया। बाहरी दरवाजे बंद होने के कारण प्रधान छत से कूदकर भाग निकले। हम सभी को जानमाल की धमकी दी है।

Comments
Post a Comment