Skip to main content

देशभर में 1 जून से होने जा रहे 5 बड़े बदलाव, आधार-पैन-ड्राइविंग लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड समेंत

 
New Rules: 1 जून से आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (PAN Card), ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License), क्रेडिट कार्ड (Credit Card), एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) और कारों (Cars) से जुड़े कुल 5 नियम बदल रहे हैं.

Driving License के नए नियम – भारत में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 1 जून 2024 से कई जरूरी बदलाव होने जा रहे हैं. अब लोगों को गवर्नमेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) में ड्राइविंग टेस्ट नहीं पास करना होगा. मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे ने इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए नए नियमों (New Rules) का एलान किया है. एप्लिकेंट अब RTO के बजाय सरकार की ओर से ऑथराइज्ड प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर पर अपना ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं. ये सेंटर लाइसेंस एलिजिबिलिटी के लिए टेस्ट लेंगे और सर्टिफिकेट देंगे.

Aadhaar PAN और TDS की खबर – पैन कार्ड (PAN Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) को 31 मई 2024 तक लिंक कर लें. इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स से 31 मई 2024 तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने को कहा है. विभाग ने कहा कि जो लोग इस तारीख तक लिंक नहीं करते हैं उनको ज्यादा स्रोत पर कर कटौती (TDS) देना पड़ेगा.

महंगी हो रही हैं कारें – दुनिया में लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑडी (Audi) ने बड़ा एलान किया है. कंपनी ने भारत में अपनी कारों के दाम में 2 फीसदी इजाफा करने का फैसला किया है. 1 जून 2024 से ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमतों पर कार मिलेगी. कंपनी ने अपनी कार के दाम बढ़ाने के पीछे का कारण इनपुट कॉस्ट में इजाफा बताया है. कारोबारी साल 23-24 में ऑडी इंडिया ने कुल 7027 यूनिट्स बेचे थे. बीते कारोबारी साल में कंपनी ने कारों की बिक्री में 33 फीसदी का इजाफा दर्ज किया था.

Credit Card का नया नियम – 1 जून से एसबीआई क्रेडिट कार्ड का नियम बदल रहा है. एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने कहा है कि जून 2024 से कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए सरकार से संबंधित ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट लागू नहीं (New Rules) होंगे. जिन एसबीआई क्रेडिट कार्ड में ये सुविधा बंद होने जा रही है, उनमें ऑरम, एसबीआई कार्ड एलिट, एसबीआई कार्ड एलिट एडवांटेज और कई अन्य शामिल हैं.

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत – एलपीजी सिलेंडर की कीमतें (LPG Cylinder Price) 1 जून को अपडेट की जाएंगी जैसा कि हर महीने की 1 तारीख को होता है. मई 2024 में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें कम कर दी थीं और यह अनुमान है कि वे जून में सिलेंडर की कीमतें फिर से कम कर सकती हैं.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...