Skip to main content

शादी है या फिर WWE? वरमाला डालने के लिए दूल्हे ने लगाई सोफे से छलांग, स्टेज से बाहर गिरी दुल्हन



Wedding Video: भारतीय शादियों में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटनाएं जरूर देखने को मिल जाती हैं. सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए मशक्कत करते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ अनहोनी घटनाएं घट जाती हैं. कुछ ऐसा ही वायरल होने वाले इस वीडियो में भी देखने को मिला. इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को फूलों की माला पहनाने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए. मजाक-मजाक में दुल्हन के परिवार वाले दुल्हन को थोड़ा ऊपर उठा लेते हैं, ताकि दूल्हे को माला पहनाने में थोड़ी मेहनत करनी पड़े.

दूल्हे ने अचानक लगा दी छलांग

इस वीडियो में, जैसे ही दूल्हे की बारी आती है, दुल्हन की तरफ से खड़े कुछ उसे थोड़ा ऊपर उठा लेते हैं. मगर दूल्हा हर किसी को चौंकाते हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टाइल में स्टेज पर रखे सोफे पर चढ़कर छलांग लगाता है. वह शादी के स्टेज से छलांग लगा देता है और दुल्हन को माला पहनाने में कामयाब हो जाता है. लेकिन छलांग लगाने की रफ्तार की वजह से दुल्हन और उसके साथ खड़े लोग स्टेज के बाहर जाकर गिर जाते हैं. वीडियो शेयर करने वाली सरिता सरावग के मुताबिक, क्लिप की आखिर में दुल्हन हंस रही है और दूल्हा गर्व से खड़ा है. वीडियो देखने वाले लोग इस प्यारी सी उथापीथल का मजा ले रहे हैं और वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

वरमाला डालते वक्त दूल्हे ने किया हैरान

ये पहली बार नहीं है कि वरमाला की मजेदार रस्म वायरल हुई है. पिछले साल भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दूल्हे को माला पहनाते समय एक दोस्त उसे उठा लेता है, मगर गिरते-गिरते बचा लेता है. ये वीडियो बताते हैं कि भारतीय शादियों में कितने मजेदार और खुशनुमा पल आते हैं. ये पल शादी जैसे बड़े मौके पर हंसी का तड़का लगा देते हैं. कई सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. पोस्ट पर यूजर ने कैप्शन में लिखा, “सरकारी दूल्हे को कमजोर ना समझें.” एक यूजर ने लिखा, “खुद नहीं बनवाया है तमाशा”. एक अन्य ने लिखा, “एक होता है सही करना , एक होता है उत्तम करना, ये उत्तम काम किया, बारात में वरमाला का प्रोग्राम था या दुल्हन को ऊपर उठाने का रिकॉर्ड बनाना था.”

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...