Skip to main content

‘मुस्लिम सबसे ज्यादा कंडोम इस्तेमाल करते हैं’ PM Modi के बयान पर ओवैसी का पलटवार

'
Asaduddin Owaisi News: मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ सियासत का थर्मामीटर भी ऊपर चढ़ने लगा है. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार करते हुए नेताओं के तेवर तीखे होने लगे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘संपत्ति बांटने’ वाले बयान पर राजनीतिक संग्राम छिड़ा. मोदी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ‘देश की संपत्ति उन लोगों को बांटना चाहती है जिनके ज्यादा बच्चे हैं.’ कांग्रेस समेत तमाम दलों ने इसे सीधे मुस्लिमों पर हमला बताया.

AIMIM के प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कंडोम का जिक्र छेड़ दिया. ओवैसी ने दावा किया कि देश में सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल मुसलमान करते हैं. ओवैसी ने एक वीडियो में कहा, ‘वज़ीर-ए-आज़म कहते हैं कि मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं. मोदी सरकार का खुद का डेटा कहता है कि मुस्लिमों में प्रजनन दर घटी है, लेकिन वो कहते हैं कि हम ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं.’ ओवैसी के मुस्लिमों में प्रजनन दर घटने और सबसे ज्यादा कंडोम यूज के दावे की हकीकत क्या है, आगे जानिए.

भारत में मुस्लिम प्रजनन दर क्या है?
ओवैसी जिस सरकारी डेटा की बात कर रहे हैं, वह राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 की रिपोर्ट है. 2019-2021 के बीच हुए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5) में सभी धर्मों के बीच प्रजनन दर के आंकड़े रखे गए थे. यह सर्वे केंद्र सरकार का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) कराता है. NFHS-5 के मुताबिक, पिछले दो दशकों में मुस्लिम प्रजनन दर सभी धर्मों में सबसे तेजी से कम हुई है. 1992-93 में हुए पहले सर्वे में मुस्लिम प्रजनन दर 4.4 थी. 2019-21 में हुए पांचवें सर्वे के दौरान, मुस्लिम प्रजनन दर 2.3 दर्ज की गई. यानी एक मुस्लिम महिला अपने जीवनकाल में औसतन 2.3 बच्चों को जन्म दे रही थी.

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के अनुसार, सभी धर्मों में मुस्लिमों की प्रजनन दर अब भी सबसे ज्यादा है. हिंदुओं में प्रजनन दर 1.94 दर्ज की गई. सर्वे के आंकड़े देखें तो हिंदुओं और मुस्लिमों की प्रजनन दर का अंतर बड़ी तेजी से घट रहा है.

धर्म/समुदाय NFHS-5 के अनुसार प्रजनन दर (TFR)
हिंदू 1.94
मुस्लिम 2.36
ईसाई 1.88
सिख 1.61
बौद्ध-नवबौद्ध 1.74
जैन 1.6
ओवरऑल (भारत) 2

सबसे ज्यादा कंडोम कौन यूज करता है?
सर्वे में परिवार नियोजन के आधुनिक तरीकों के इस्तेमाल का आंकड़ा भी शामिल था. NFHS-4 में जहां 37.9 प्रतिशत मुस्लिमों ने आधुनिक कॉन्ट्रासेप्टिव्स का इस्तेमाल करने की बात कही थी. NFHS-5 में 47.4% मुस्लिमों ने कहा कि वे मॉडर्न कॉन्ट्रासेप्टिव्स का यूज करते हैं. NFHS-5 के अनुसार, 32 फीसदी मुस्लिम पुरुष मानते हैं कि गर्भनिरोधन महिलाओं की जिम्मेदारी हैं.

NFHS-5 के अनुसार, गर्भनिरोधक गोलियों का प्रयोग मुस्लिमों में सबसे अधिक है. कंडोम का यूज करने में मुस्लिमों का नंबर सिखों और जैनियों के बाद तीसरा है. यानी ओवैसी का दावा कि सबसे ज्यादा मुस्लिम पुरुष सबसे ज्यादा कंडोम यूज करते हैं, सही नहीं है. देश में कंडोम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल जैन पुरुष करते हैं.

पीएम मोदी के बयान पर आया था ओवैसी का पलटवार

आवैसी ने अपने वीडियो में कहा कि यह बिल्कुल झूठ है कि मुस्लिम इस देश में ज्यादा हो जाएंगे. AIMIM नेता ने कहा कि भारत में हमेशा हिंदू ही बहुसंख्यक रहेंगे. ओवैसी ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट में कहा, ‘नरेंद्र मोदी की की एक ही गारंटी है, दलितों और मुसलमानों से नफ़रत करो. एक मुल्क का वज़ीर-ए-आज़म इस मुल्क की 15 फ़ीसद अवाम को घुसपैठिया कहता है, इससे शर्मनाक बात कुछ और नहीं हो सकती.’

पीएम मोदी ने राजस्थान की एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बयान दिया था. मोदी ने कहा था, ‘ये कांग्रेस का मेनिफेस्टो कह रहा है कि वो मां-बहनों के सोने का हिसाब करेंगे, उसकी जानकारी लेंगे और फिर उसे बांट देंगे और उनको बांटेंगे जिनको मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है.’

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...