Skip to main content

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारी से पहले जानें कितना हुआ सस्ता



नई दिल्ली: Gold-Silver Price Update: बीते कई दिनों से जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज यानी सोमवार, 29 अप्रैल, 2024 को सोने और चांदी दोनों की कीमतों (Gold-Silver Rate Today) में गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में अगर आप अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) के मौके पर सोने-चांदी की खरीदारी करने या सोने में निवेश करने (Buy Cheapest Gold) का सोच रहे हैं तो अपने लिए अच्छी खबर है. यहां हम आपको सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Latest Gold Rate In India) के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे आपको पता लग जाएगा कि आज सोना-चांदी में निवेश करना (Gold Investment) कितना फायदेमंद रहेगा. आईए जानते हैं…

Gold Price Today: Before Akshaya Tritiya, gold and silver prices fall, know how much it became cheaper before purchasing.

Spot Gold गिरकर 2,327.09 डॉलर प्रति औंस पर
इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो इस साल जल्द ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होनेऔर इस सप्ताह होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक के चलते सोमवार को सोने की कीमतों (Gold Prices) में गिरावट आई. 0334 जीएमटी पर, हाजिर सोना (Spot Gold ) 0.5% गिरकर 2,327.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. अमेरिकी सोना वायदा (US Gold Futures) 0.4% गिरकर 2,338.30 डॉलर पर पहुंच गया. वहीं, हाजिर चांदी (Spot Silver) 0.3% बढ़कर 27.24 डॉलर प्रति औंस हो गई.

MCX पर घटे सोने-चांदी के रेट (Gold-Silver Rate Today)
वहीं, आज ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत में भी सोना-चांदी (Gold Become Cheaper) अपने ऑल टाईम हाई से सस्ता हो गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर 5 जून, 2024 को मैच्योर होने वाला वायदा सोने की कीमत (Gold Rate Today) 276 रुपये या 0.39 फीसदी का मामूली गिरावट के बाद एमसीएक्स पर 71,224 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, इससे पिछे दिन सोना 71,500 रुपये पर बंद हुआ था.

चांदी की कीमत 82,449 रुपये प्रति किलोग्राम(Silver Rate Today)
इसी तरह, 5 जुलाई, 2024 को मैच्योर होने वाली वायदा चांदी की कीमत (Silver Rate) में 47 रुपये या 0.06 प्रतिशत की गिरावट देखी गई . एमसीएक्स (MCX) पर चांदी 82,496 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 82,449 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है.

आज दिल्ली में सोने के दाम (Gold Price Today)
देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today In Delhi) लगभग 66,990 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price In Delhi) लगभग 73,070 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...