Skip to main content

ये है दुनियां का सबसे लंबा पुलिस वाला, इसकी हाईट जानकर रह जाओगे हक्के बक्के

 tallest-policeman-in-india

हर कोई यही चाहता हैं कि हारी हाईट लंबी हो. सभी को लंबी हाईट वाले लड़के या लड़की आकर्षित लगते हैं. इसके साथ ही लंबी हाईट होने के और भी कई बेनिफिट होते हैं. आप में से कई लोग अभिनेता अमिताभ बच्चन या WWE रेसलर द ग्रेट खली कि हाईट देख दांग रह जाते होंगे. आपको ये लोग काफी बड़े दिखाई देते होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जिसने इन सभी को भी हाईट के मामले में पीछे छोड़ दिया हैं. इतना ही नहीं ये शख्स पंजाब में पुलिस की नौकरी करता हैं और वतमान में दुनिया का सबसे लंबा पुलिस वाला हैं. जब आप इनकी हाईट और जूतों का साइज़ सुनोगे तो आपके भी होश उड़ जाएंगे.

इनसे मिलिए. ये हैं जगदीप सिंह.

जगदीप पंजाब पुलिस में ट्रैफिक कॉप की नौकरी करते हैं. वे यहाँ पर एक लोकल सेलिब्रिटी हैं. लोग अक्सर उनसे मिलने आते हैं और उनके साथ सेल्फी वगेरह भी लेते हैं. जगदीब को भी ये पॉपुलैरिटी खूब भाति हैं. वे जहाँ भी जाते हैं उनकी लंबी हाईट हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित करती हैं. हालांकि इस लंबी हाईट के कुछ नुक्सान भी हैं. मसलन जगदीप को अपने साइज़ के कपड़े और जुते खरीदने में बहुत दिक्कत जाती हैं.

वे अपने लिए स्पेशल कपड़े सिलवाते हैं. इसके साथ ही उनके लिए एक ख़ास टॉयलेट भी बना हैं. उनकी ज्यादा हाईट की वजह से वे सामान्य टॉयलेट इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. जगदीप हमेशा अपनी एक ख़ास कार में ट्रेवल करते हैं. लोकल टैक्सी या बस उनके लिए छोटी पड़ जाती हैं. और तो और वे अपने जुते भी विदेश से मंगाते हैं. दरअसल जगदीप के जूते का साइज़ 19 हैं. इस साइज़ के जूते उन्हें भारत में नहीं मिलते है. इसलिए उन्हें ये विदेश से मंगवाने पड़ते हैं.

7 फीट 6 इंच लंबे हैं जगदीप - जगदीप पुलिस की नौकरी पीछे 20 सालो से कर रहे हैं. उनकी हाईट 7 फीट 6 इंच और वजन 190 किलो हैं. इतनी अधिक हाईट होने की वजह से उन्हें जीवनसाथी खोजने में भी भारी दिक्कत हुई. जगदीप बताते हैं कि मेरी अधिक हाईट होने की वजह से कोई भी लड़की शादी करने को तैयार नहीं हो रही थी. उन्हें अपनी हाईट के आसपास की लड़की ढूँढने में दिक्कत हो रही थी. हालाँकि जैसा कहते हैं ऊपर वाले ने हर किसी के लिए कोई ना कोई बनाया हुआ हैं. जगदी को भी 5 फूट 11 इंच लंबी सुखबीर कौर मिल गई. ये दोनों आज शादीशुदा हैं और बहुत खुश हैं. सुखबीर को अपने पति पर नाज़ हैं.

गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम लिखाना हैं सपना जगदीप को अपनी हाईट की वजह से जो लोकल अटेंशन मिल रही हैं वे उन्हें पसंद आती हैं. हालांकि अब जगदीप का सपना हैं कि उनकी लोकल सिटी के साथ पूरी दुनियां उनके बारे में जाने. इसके लिए वे इस कोशिश में हैं कि गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दुनियां के सबसे लंबे पुलिस वाले के रूप में दर्ज करवा सके. हम भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि उनका ये सपना जल्द से जल्द पूरा हो.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...