Skip to main content

शराब के लिए कलयुगी बेटे ने बेरहमी से ली पिता की जान, चाकू से काटी जीभ, एक आंख भी फोड़ी, फिर…



लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपये न देने पर इकलौते पुत्र ने बेरहमी से रॉड से हमलाकर बुजुर्ग पिता की जान ले ली। मृतक की पत्नी के मुताबिक, आरोपी बेटे ने रॉड से सिर पर कई प्रहार किए। इतना ही नहीं मुंह के अंदर चाकू घुसाकर जुबान काट दी। बाई आंख भी फोड़ दी। गंभीर हालत में पति को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


मझगईं थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव निवासी सतनू गौतम (60) से उसके इकलौते पुत्र अटल कुमार (32) ने शुक्रवार की रात शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से पिता ने मना कर दिया। इससे गुस्साए पुत्र ने लोहे की रॉड से पिता के सिर पर जानलेवा प्रहार करने शुरू कर दिए। वह खून से लथपथ होकर घर में ही गिर गए।

सतनू की पत्नी लज्जावती का कहना है कि अटल ने लोहे की रॉड से अपने पिता के सिर पर कई प्रहार किए। चाकू से जुबान काटने के बाद एक आंख भी फोड़ दी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रुपये न होने पर परिजन गंभीर हालत में उन्हें घर वापस ले आए।


सोमवार को गांव में कुछ लोगों से रुपयों का इंतजाम किया। इसके बाद देर शाम जब परिवार के लोग उन्हें लखनऊ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है।
थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि मृतक की पत्नी लज्जावती की तहरीर पर आरोपी पुत्र के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी अटल कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मंगलवार को आरोपी जेल भेज दिया। वहीं, बुजुर्ग का शव देर शाम तक घर नहीं पहुंचा है।

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अटल गांव में ही बिकने वाली कच्ची शराब पीने का आदी है। आए दिन शराब पीकर घर में आतंक मचाता रहता था। शुक्रवार को रुपये मांगने पर मना कर दिया तो उसने पिता की जान ले ली।
जिंदा रहते हुए बुजुर्ग पिता ने पुत्र के परेशान करने के संबंध में पुलिस में कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की। पुलिस शिकायतों को गंभीरता से ले लेती तो बुजुर्ग को जान गंवानी नहीं पड़ती।  10वीं की परीक्षा में केवल 33 नम्बर पाने के लिए लड़की ने किया कुछ ऐसा, हैरान रह गया पूरा विद्यालय

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...