Skip to main content

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गुटाखा ऑमलेट, लोग बोले-जहर डालकर…


पान मसाला बनाने वाली कंपनियां खुद पैकेट पर चेतावनी लिखती है। गुटके का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। इसके सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है। कई लोग शौक से खातें है। लेकिन क्या आपने गुटखा युक्त कोई फास्ट फूड खाया है। नही तो बता दें दिल्ली में एक ठेले वाले ने स्पेशल ऑमलेट की शुरुआत की है। ये शख्स अंडों में प्याज और मिर्ची के साथ ही गुटका मिलाता है। और इसे गुटके वाला ऑमलेट नाम दिया है।

इंस्टाग्राम पर स्पेशल ऑमलेट का वीडियो शेयर किया गया। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दुकानदार कितने प्यार से ये स्पेशल लेकिन खतरनाक ऑमलेट तैयार कर रहा है। ऑमलेट बनाते हुए शख्स अंडा, प्याज, मिर्ची और कुछ मसाले डालने के बाद शख्स ने इसमें विमल पान मसाला मिला देता है।

वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह तरह से कमेंट कर रहें है। कई लोग इसे जहर वाला ऑमलेट बताए तो कई नया प्रयोग बता रहें है। हालांकि यह सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। अब यह आप पर निर्भर करता है, इसे खाना पसंद करेंगे या नापसंद। वहीं यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 10वीं की परीक्षा में केवल 33 नम्बर पाने के लिए लड़की ने किया कुछ ऐसा, हैरान रह गया पूरा विद्यालय

Comments