Skip to main content

बिटिया रोहिणी के लिए लालू ने कुछ इस अंदाज में मांगा वोट, ‘लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल…


छपरा: बिहार के सारण लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने सोमवार को अपना नॉमिनेशन किया। इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी माता पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी मौजूद रहीं। नामांकन के बाद एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें तेजस्वी यादव रोहिणी आचार्य के अलावा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सारण की जनता से रोहिणी आचार्य के लिए वोट मांगा। हालांकि लालू प्रसाद यादव बहुत ज्यादा नहीं बोले, मगर उन्होंने बमुश्किल 5 मिनट के भाषण में अपनी बात जनता तक पहुंचाने की कोशिश की। सारण में इस वक्त काफी गर्मी और लू चल रही है। बावजूद इसके उनकी सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

लालू प्रसाद यादव ने मंच पर आते ही सबसे पहले सारण की जनता का हाल-चाल पूछा। उन्होंने कहा कि आप लोग इतने लू और गर्मी में इकट्ठा हुए हैं इसलिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। इसके बाद उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने मंच से सभी लोगों को यह समझाने का प्रयास किया कि इस बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद बाबा भीमराव अंबेडकर का संविधान खत्म कर दिया जाएगा।

संविधान बचाने के लिए हमें इकट्ठा होना है: लालू

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर संविधान नहीं बदलने देंगे। बाबा भीमराव अंबेडकर का जो संविधान लिखा है। बीजेपी उसे बदलने की पूरी कोशिश कर रही है। इसलिए हम लोगों को इकट्ठे रहना है। लालू प्रसाद यादव ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि रोहिणी हमारी बेटी है। आप लोगों के बीच लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को भी हिम्मत दिखाना है और देश को बचाना है।

पिछड़े वर्गों का आरक्षण छीनना चाहती है बीजेपी: लालू यादव

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सोमवार को पहली बार रोहिणी आचार्य की जनसभा में नजर आए। यह उनकी पहली रैली थी, जिसमें उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस बीच उन्होंने रोहिणी आचार्य के लिए जहां वोट मांगा। वहीं वह जनता को यह भी बताते नजर आए कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद पिछड़े वर्ग के लोगों का आरक्षण छीन लिया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि इस लोकसभा चुनाव के दौरान इन दो बातों पर तेजस्वी और पूरा विपक्ष लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहा है कि बीजेपी संविधान बदलने और पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने का प्रयास कर रही है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर अब उम्र का असर दिखाई देने लगा है। इसमें कोई शक नहीं कि बिहार की चिलचिलाती गर्मी में उन्होंने रोहिणी आचार्य के लिए प्रचार किया। लोगों से वोट मांगे। लेकिन लालू प्रसाद यादव अपने उसे पुराने अंदाज में वापस आने की कोशिश करते-करते ही बस रह गए। उन्होंने करीब अपने 5 मिनट के भाषण में केवल दो बातों पर फोकस किया। एक बीजेपी संविधान बदल देना चाहती है। दूसरा बीजेपी पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करना चाहती है। अपना भाषण खत्म करते-करते उन्होंने सारण की जनता से वोट करने की अपील की और ‘लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल’। कहकर अपनी बात को खत्म किया।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...