Skip to main content

आरजू से बन गई आरती, लगाया जय श्री राम का नारा, प्रेमी के लिए इस्‍लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया



महोबा: महोबा में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी के लिए अपना मजहब छोड़ दिया। उसने मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की। वरमाला पहनाकर दोनों ने सात फेरे लिए और जय श्रीराम के नारे भी लगाए। शादी में प्रेमी के परिजन और उनके मित्र शामिल हुए जिन्होंने दोनों पर फूल बरसाए। बुंदेलखंड के महोबा में एक युवती ने प्रेमी को पाने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया। जनपद के पनवाड़ी कस्बा के पास स्थित गौरैया दाई मंदिर में सनातन धर्म के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से अपने प्रेमी दिनेश जायसवाल के साथ से विवाह रचाया है। युवती हिंदू धर्म अपनाकर आरजू राइन से आरती जयसवाल बन गई है। पंडित जी और वहां मौजूद युवक के परिजनों ने दोनों को जीवन भर खुशी रहने का आशीर्वाद दिया है।

दिल्‍ली से आकर रचाई शादी
आरजू दो साल पहले अपने हिंदू प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। ये दोनों दिल्ली में रहे। दिल्ली से आने के बाद यहां विधि विधान से शादी रचाई। इस अनोखी शादी को लेकर गांव के लोग दंग है।

अग्नि को साक्षी मान लिए सात फेरे
आरजू राइन से आरती जयसवाल बनी युवती ने अग्नि को साक्षी मानकर प्रेमी दिनेश जायसवाल के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। पति दिनेश ने मांग भरकर मंगलसूत्र पहनाया और जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। इस तरह दिनेश से आरती को अपनी अर्धांगिनी स्‍वीकार कर लिया।

जय श्री राम का नारा लगाकर खुशी जताई
मंदिर में हुए विवाह में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं। वहीं शादी के बाद दुल्हन ने जय श्री राम के नारे लगाकर अपनी खुशी भी जताई। दुल्हन बनी मुस्लिम युवती ने बताया कि उसने मुस्लिम धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपना लिया है। वह अब आरजू से आरती बन गई है। ये भी पढ़ें : 10वीं की परीक्षा में केवल 33 नम्बर पाने के लिए लड़की ने किया कुछ ऐसा, हैरान रह गया पूरा विद्यालय

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...