Skip to main content

हरियाणा में इस बार BJP के साथ हो सकता है ‘खेला’, इन सीटों पर कांग्रेस दे रही कड़ी टक्कर


चंडीगढ़: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को मतदान होना है। कांग्रेस 8 तो बीजेपी ने अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 2019 में 10 लोकससभा सीटे जीतने वाले बीजेपी को इस बार कांग्रेस कड़ी टक्कर दे सकती है। कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बीजेपी की राह काफी कठिन नजर आ रही है। हरियाणा की कई लोकसभा सीटें ऐसी है जहां बीजेपी के साथ कांग्रेस खेला कर सकती है। हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन करके मैदान में उतरी है। आप एक तो कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों ने 9 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। कांग्रेस अभी गुरुग्राम लोकसभा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं कर पाई है। जिन 8 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा की है उससे बीजेपी के लिए चुनाव अब राह कठिन दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं किन सीटों पर कांग्रेस बीजेपी को टक्कर दे सकती है।

सबसे पहले बात करते हैं रोहतक लोकसभा सीट की। रोहतक से मौजूदा सांसद और बेजीपी उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने दीपेंद्र हुड्डा को उम्मीदवार घोषित किया है। वे राज्यसभा सांसद भी हैं। डॉ. अरविंद शर्मा और दीपेंद्र हुड्डा एक महीने से भी ज्यादा समय से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से अभी आईएनएलडी और जेजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। रोहतक लोकसभा क्षेत्र को हुड्डा परिवार का गढ़ माना जाता है। देश की आजादी के बाद पहली बार हुए चुनाव में वर्ष 1952 में दीपेंद्र हुड्डा के दादा रणबीर सिंह हुड्डा ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। हुड्डा के मैदान में उतरने से अब इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

फरीदाबाद लोकसभा सीट
फरीदाबाद लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी पार्टियों ने अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। अब इंतजार है आधिकारिक रूप से मैदान में उतरने की। नामांकन के साथ ही निर्दलीय और अन्य पार्टियों के प्लेयर की भी तस्वीरें साफ हो जाएंगी, फिर मुकाबले का रोमांच बढ़ने लगेगा। बहरहाल, जिन पांच दलों ने अपने प्रत्याशी उतारने में जो रणनीति अपनाई है, उसमें सोशल इंजीनियरिंग तो है ही, लेकिन जातिगत गुणा-भाग भी कम नहीं है। कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी पहले विधानसभा चुनावों में एक-दूसरे को पटखनी दे चुके हैं। बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर के सामने जीत की हैटट्रिक लगाने तो वेटरन प्लेयर महेंद्र प्रताप सिंह के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है। इनेलो, बीएसपी और जेजेपी के प्रत्याशी पहली बार लोकसभा चुनाव में पुराने दिग्गजों के सामने हैं। उनके पास राजनीतिक तौर पर खोने को कुछ नहीं है!

हिसार सीट पर कड़ा मुकाबला
अब बात करते हैं हिसार लोकसभा सीट की। यहां बीजेपी ने निर्दलीय विधायक और सरकार में मंत्री रणजीत चौटाला को भाजपा में शामिल करवाकर मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी को मैदान में उतारा है। हिसार लोकसभा सीट पर बीजेपी ही नहीं कांग्रेस के लिए चुनौती रहने वाली है। इसके पीछे की वजह है जननायक जनता पार्टीस जिसने नैना चौटाला को टिकट दिया है। वहीं आईएनएलडी ने सुनैना चौटाला को मैदान में उतारा है जो कि चौटाला परिवार की बहुएं हैं। यहां पर मुकाबला चार कोणीय रह सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...