Skip to main content

8 दिन पहले सजी थी डोली, लौटी तो देख सदमे में चला गया बाप…



उन्नाव: हर बाप अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करता है. वहीं लड़की शादी के बाद अपने ससुराल कई सपने संजोकर जाती है. ऐसी ही एक शादी उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुई जहां एक बाप ने अपनी बेटी की विदाई दुल्हन के जोड़े में की, लेकिन शादी के 8 दिन वह बेटी कफन में लिपट कर मायके आई. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

दरअसल, उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ अंबेडकर नगर नई बस्ती नूरी रोड निवासी जुम्मन की 21 वर्षीय बेटी चांदनी की शादी एक सप्ताह पहले 21 अप्रैल 2024 को अखलाक नगर 40 फीट रोड निवासी नदीम पुत्र रफीक के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर लड़की पर दबाव बनाने लगे और उसे प्रताड़ित करने लगे. नवविवाहिता ने इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी. उन्होंने ससुराली जनों से बात की, लेकिन वह नहीं माने. बीती देर रात पति समेत अन्य लोगों ने मिलकर नवविवाहिता की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी. सुबह ससुरालियों ने मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी.

ससुराल वाले बाइक की कर रहे थे मांग
बता दें, चांदनी के भाई मंसूर ने बताया कि उसने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दहेज दिया. इसके बावजूद आरोप है कि ससुराल के लोग उसकी बहन से बाइक और नगदी की मांग करने लगे. मांग पूरी ना करने पर उसे प्रताड़ित किया. परिजनों का आरोप है की दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति समेत ससुरालयों ने बहन चांदनी की गला दबाकर हत्या कर दी. परिजनों का कहना है कि सुबह उन्हें फोन आया कि उसकी बहन की मौत हो गई है, आकर शव ले जाओ. जिस पर वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे. जहां चांदनी के नाक और मुंह से खून निकल रहा था. यह देख उनके होश उड़ गए.

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया
उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा. घटना की जानकारी गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी गई. सूचना पर कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. जहां मायके पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. शादी के 8 दिन बाद ही नव विवाहिता की मौत होने पर आलाधिकारियों को अवगत कराया गया. जिस पर मजिस्ट्रेट यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे. जहां उनकी देखरेख में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं मृतका के भाई मंसूर ने पति नदीम, ससुर रफीक, सास आमना, ननद उजाला व देवर नईम के खिलाफ तहरीर दी. वहीं पूरी घटना को लेकर सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया की आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Comments

Popular posts from this blog

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...