Skip to main content

500 फिल्मों में काम कर चुका ये एक्टर, एक खतरनाक हादसे की वजह से शरीर पर नहीं बचा एक भी बाल



मुंबई/चेन्नई। साउथ की फिल्मों में स्टंट सीन्स को बेहद पसंद किया जाता है। यही वजह है कि वहां कि हर दूसरी फिल्म में कोई न कोई स्टंट सीन जरूर होता है। वैसे, साउथ के स्टंटमैन की बात करें तो सबसे पहले नाम आता है एक्टर राजेन्द्रन का। 1 जून, 1957 को तमिलनाडु के थोत्तुकुडी में जन्में राजेन्द्रन का पूरा नाम मोट्टा राजेन्द्रन है। वो साउथ की करीब 500 फिल्मों में बतौर स्टंटमैन काम कर चुके हैं। स्टंट के दौरान केमिकल वाले पानी में कूद गए थे राजेन्द्रन…


– राजेन्द्रन दिखने में भी आम लोगों से अलग हैं। दरअसल उनके शरीर पर बिल्कुल भी बाल नहीं हैं। ऐसा जन्म से नहीं है, बल्कि इसके पीछे भी एक हादसा है।
– कलपेट्टा में एक मलयालम फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेन्द्रन को स्टंट करते हुए बाइक के साथ पानी में छलांग लगानी थी। हालांकि बाद में पता चला कि जिस पानी में वो कूदे थे, उसमें किसी कंपनी ने केमिकल वेस्ट मिलाया था।

– एलर्जिक रिएक्शन की वजह से इस हादसे के बाद उनके शरीर के सारे बाल जल गए थे। इतना ही नहीं उनकी भौंहे और सिर के बाल भी पूरी तरह से उड़ गए।


हादसे के बाद विलेन के रूप में मिली नई पहचान…
बाद में उन्होंने 2003 में फिल्म ‘पितामगन’ में छोटा सा रोल किया। हालांकि केमिकल वाले हादसे के बाद राजेंद्रन का लुक विलेन की तरह लगने लगा और उन्हें साउथ इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली। 2009 में आई फिल्म ‘नान कडावुल’ में उन्होंने विलेन का किरदार प्ले किया।

विलेन के साथ कॉमेडियन भी…

दरअसल, राजेन्द्रन का गंजा सिर, पतला शरीर और डार्क कॉम्प्लेक्शन (गहरा रंग) विलेन के साथ-साथ बेहतरीन कॉमेडियन के तौर पर भी मदद करता है। बता दें कि राजेन्द्रन के पिता अरुणाचलम भी साउथ के पॉपुलर स्टंटमैन रह चुके हैं। उन्होंने एमजीआर और शिवाजी गणेशन के साथ कई फिल्मों में काम किया है।

बॉलीवुड में भी काम कर चुके राजेन्द्रन…
राजेन्द्रन ने बॉलीवुड फिल्म ‘इंसान’ में भी काम किया है। हालांकि इसमें उनका छोटा रोल ही था। इसमें अक्षय कुमार और अजय देवगन भी थे। राजेन्द्रन कथा नायगन, बायमा इरुक्कु, मर्सेल, स्ट्रीट लाइट, मदुरा वीरन, ब्रूसली, मोट्टा शिवा केट्टा शिवा, भैरवा, वीर शिवाजी, रेमो, जैक्सन दुरई, थेरी, वालिबा राजा, वेदालम, ओम शांति ओम, अधिबर, मास, कंचना 2, डार्लिंग और अम्बुली जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...