Skip to main content

पिता द्वारा लगाए गए आरोपों को जडेजा ने बताया बेबुनियाद, कहा- उनके पास भी कहने के लिए बहुत सी बातें है


रविंद्र जडेजा ने पिता के द्वारा लगाए गये आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनकी पत्नी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है

स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इस समय हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं। हालांकि शुक्रवार (9 फरवरी) को उस समय विवादों में आ गए जब उनके पिता अनिरुद्धसिंह ने इंटरव्यू में बताया कि वो अपने बेटे और बहू से काफी नाखुश हैं उनका कहना है कि वो अपने क्रिकेटर बेटे से कोई पैसा नहीं लेते हैं और अपनी दिवंगत पत्नी की पेंशन से अपना घर का खर्च चलाते हैं। अब इन आरोपों पर जड्डू ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। जड्डू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ,एक्स पर एक पोस्ट करते हुए सभी आरोपों का खंडन किया है और इसे उनकी पत्नी रिवाबा की छवि खराब करने का प्रयास बताया है।

जडेजा ने अपनी मातृभाषा गुजराती में जवाब देते एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा कि इंटरव्यू में किये गए कमेंट्स बेबुनियाद हैं और उन्हें एकतरफा पेश किया जा रहा है। उनकी पत्नी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जामनगर सीट से विधायक हैं। जडेजा ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस तथ्य के बावजूद सार्वजनिक रूप से खुलकर बात नहीं करना चाहते कि उनके पास कहने के लिए बहुत सी बातें हैं।


अपने बेटे के साथ अपने खराब रिश्तों के बारे में बात करते हुए अनिरुद्धसिंह ने बताया कि, "मेरे पास गांव में कुछ जमीन है। मैं अपना खर्च अपनी पत्नी की ₹20,000 पेंशन से चलाता हूं। मैं 2बीएचके फ्लैट में अकेला रहता हूं। मेरे पास एक घरेलू सहायिका है जो मेरे लिए खाना बनाती है। मैं अपना जीवन अपनी शर्तों पर जी रहा हूं। मेरे 2 बीएचके फ्लैट में भी, रविंद्र के लिए अभी भी एक अलग कमरा है।"

आगे अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि, "कैसे उन्होंने और उनकी बेटी ने बहुत मेहनत की, यहां तक कि रविंद्र जडेजा को उनके क्रिकेट सपने को पूरा करने में मदद करने के लिए चौकीदार की नौकरी भी की। उन्होंने कहा कि जडेजा ने अपने परिवार से नाता तोड़ लिया है। अपना दर्द बयां करते हुए जडेजा के पिता ने कहा, "हमने रविंद्र को क्रिकेटर बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। मैं पैसे कमाने के लिए अपने कंधे पर 20 लीटर दूध के डिब्बे ले जाता था। मैंने चौकीदार के रूप में भी काम किया है। हम एक सिंपल बैकग्राउंड से आते हैं। उनकी बहन ने इससे भी अधिक काम किया है मैं। उन्होंने एक मां की तरह उनका ख्याल रखा। हालांकि, उन्होंने अपनी बहन के साथ भी कोई रिश्ता नहीं रखा है।"

आपको बता दे कि गुरुवार (8 फरवरी) को ही जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे किए। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मेरे जीवन के 15 साल सपना'। जडेजा वर्तमान में राजकोट में अपने घरेलू दौर में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में हैं। वो अब बचे हुए मैचों में खेलेंगे या नहीं यह बहुत जल्द पता चल जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...