Skip to main content

शादी के तीसरे दिन युवती से गैंगरेप, जिसके नाम का मांग में भरा सिंदूर, उसी ने लुटवा दी आबरू



राजस्थान के दौसा जिले में एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। यहां एक नवविवाहिता के साथ सुहागरात के तीसरे दिन बाद ही गैंगरेप किया गया। कही भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी तक दी गई। हैरानी की बात यह है कि गैंगरेप की इस घटना में देवर व दो अन्य बाहरी युवकों के साथ वो व्यक्ति भी शामिल है, जिसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरकर ये लड़की सुहागन बनी थी। नव विवाहिता की शिकायत के बाद हरकत में आई इलाकाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए है।

दौसा जिले के बैजूपाड़ा इलाके के रहने वाले 28 साल के युवक की शादी 18- 19 फरवरी को क्षेत्र एक गांव की 24 साल की लड़की के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद युवती अपने सपने के राजकुमार के साथ सात जन्मों के बंधन की कसम लेकर ससुराल की देहरी पर पहुंची थी। उसे क्या मालूम था कि जिस व्यक्ति ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य उसके आम, बान, शान की रक्षा की शपथ ली है, वही उसकी आबरू का लुटेरा बन जायेगा। जिसे वो रक्षक समझ रही है, वही उसके लिए भक्षक बन जाएगा।

विवाह बंधन के अभी तीन दिन ही बीते थे, अभी उसके हाथों की मेंहदी का रंग फीका भी नही पड़ा था और उसकी जिंदगी में तूफान आ गया। पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक 22 फरवरी की रात में उसके साथ ससुराल में उसके साथ गैंगरेप हुआ है। उसने बताया कि पहले उसके कमरे में पति आया। उसके बाद देवर आया। देवर के बाद दो अन्य युवक आए। सभी ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। जब नवविवाहिता ने इस संबंध में ससुराल के ने सदस्यों को बताया तो उन लोगों ने उसे चुप रहने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उसने जुबान खोला तो उसके साथ इस तरह की घटनाएं बढ़ जाएंगी। इसलिए अच्छा होगा कि वह अपनी जुबान बंद रखे। यह सुनकर युवती के होश उड़ गए। युवती ने अपने मायके वालों को फोन करके घटना के बारे में बताया।

पता चलने पर बेटी को बुलाकर ले गए पिता, लिखी गई एफआईआर
लड़की के मां बाप ने सुना तो दंग रह गए। वह तत्काल उसकी ससुराल पहुंचे और अपनी बेटी को मायके बुला ले गए। जहां से थाने जाकर युवती ने पति, देवर, दो अज्ञात युवकों के खिलाफ गैंगरेप और दहेज उत्पीड़न की शिकायत की। पहले तो पुलिस ने उसकी शिकायत को इग्नोर किया, लेकिन जब युवती ने पुलिस को सुबूत दिखाए तो पुलिस वाले भी चौंक पड़े। उसके बाद युवती की एफआईआर दर्ज की गई। अब लड़की का मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी सब फरार है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...