Skip to main content

टेडी डे के खास मौके पर गर्लफ्रेंड को दें ये टेडी बियर,खुशी से झूम उठेंगी



Teddy Day Special : फरवरी के 10 तारीख को टेडी डे मनाया जाता है जो लड़कियों के लिए सबसे खास दिन…

Teddy Day Special : फरवरी के 10 तारीख को टेडी डे मनाया जाता है जो लड़कियों के लिए सबसे खास दिन में से एक होता है क्योंकि लड़कियों को सॉफ्ट टॉयज से बहुत प्यार होता है। इसलिए टेडी डे के खास दिन में आप अपनी पार्टनर को एक प्यारा सा टेडी बियर देकर उनके चेहरे पर एक खूबसूरत मुस्कान ला सकते हैं। लेकिन बाजार में अलग-अलग तरह के टेडी बियर मिलते हैं, जिससे आपको समझ नहीं आता कि आप अपनी पार्टनर को किस तरह की टेडी गिफ्ट करें।

अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है, तो अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि आखिर लड़कियों को किस टाइप के टेडी बियर पसंद आते हैं।

एनिमल टेडी बियर दें

अधिकतर लड़कियों को एनिमल टेडी बियर बहुत ज्यादा पसंद आता है जो आपको आसानी से बाजार में अलग-अलग तरह के एनिमल वाले टेडी बियर मिल जाएंगे जो देखने में काफी प्यारे होने के साथ काफी सॉफ्ट भी होते हैं। यदि आपकी गर्लफ्रेंड एनिमल लवर है तो आप टेडी डे के खास मौके पर उन्हें छोटे-छोटे हाथी, घोड़ा, जेब्रा, जिराफ, कछुआ, कुत्ता बिल्ली जैसे एनिमल टेडी बियर देकर उनके चेहरे पर एक खूबसूरत हंसी देख सकते हैं।

लड़कियों को लंबे पैरों वाले टेडी बियर आते हैं पसंद

यदि आपकी पार्टनर को सॉफ्ट टॉयस बेहद पसंद आता है और आपके पास काफी अच्छा बजट है, तो आप अपनी गर्लफ्रेंड को एक प्यारा सा टेडी गिफ्ट कर सकते हैं। अधिकतर लड़कियों को सॉफ्ट टेडी बियर काफी पसंद होता हैं क्योंकि यह बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ घर के बेड या टेबल पर भी आराम से सजाया जा सकता है। इस तरह के टेडी बियर महंगे होते हैं जिनकी कीमत लगभग 500 रुपये से शुरू होती है। इसलिए आप जब भी टेडी बियर की खरीदारी करने जाएं तो किसी लोकल मार्केट से ही करें क्योंकि यदि आप मॉल से इनकी खरीदारी करेंगे तो आपको बहुत मंहगा पड़ेगा।

दे सकते हैं छोटे-छोटे टेडी बियर का बॉक्स

अगर आपके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं और आप अपनी प्रेमिका को टेडी डे के खास मौके पर एक खूबसूरत तोहफा देकर उसका दिन यादगार बनाना चाहते हैं तो आप बाजार से एक प्यारा सा बॉक्स, चार-पांच चॉकलेट, एक छोटा सा टेडी और एक रिबन (फीता) खरीद लें। अब आप उस बॉक्स में टेडी के साथ सभी चॉकलेट को सजाकर उसमें एक नोट लिखकर उसे रिबन से अच्छे से बांधकर अपनी पार्टनर को दें। यकीन मानिए आपकी पार्टनर को यह तोहफा बहुत पसंद आएगा। लड़कियां थोड़ी भावुक होती हैं इसलिए वो अक्सर बड़े तोहफों से ज्यादा छोटे तोहफों को तवज्जों देना पसंद करती हैं।

गर्लफ्रेंड को किस रंग का टेडी बियर गिफ्ट करें?

आपको टेडी डे के खास मौके पर अपनी प्रेमिका को तोहफें में लाल, गुलाबी, नारंगी, और नीले रंग के टेडी बियर देना चाहिए। यदि आप लाइट (थोड़ा हल्का) कलर के टेडी देंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि लाइट कलर के टेडी देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

इस रंग के टेडी बियर देने से बचें

जब भी आप अपनी प्रेमिका को तोहफें में टेडी बियर दे रहे हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि उसे काले रंग का टेडी कभी न दें क्योंकि लड़कियों को काले रंग का टेड़ी बियर बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। आप काले रंग के टेडी की बजाए उसे पांडा (भालू) दे सकते हैं।आप अपनी प्रेमिका को सफेद रंग का टेडी न दें क्योंकि सफेद रंग का टेडी बियर दोस्तों को दिया जाता है। यदि आप अपनी पार्टनर को तोहफें में टेडी बियर दे रहे हैं तो सफेद टेडी की बजाए आपको नीला या गुलाबी टेडी देना चाहिए। लड़कियों को पीले रंग का टेडी बियर बिल्कुल भी न दें क्योंकि लड़कियों को पीले रंग का टेडी बेहद बकवास लगता है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...