Skip to main content

मफलर से मुंह ढककर ये एक्टर पहुंचा राम मंदिर, भीड़ में छुपकर किए दर्शन… आपने पहचाना?



500 सालों के लंबे इंतजार के बाद अब वह दिन आ ही गया, जब अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की स्थापना संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक पल के दर्शन करने के लिए कई दिग्गज अभिनेता और बड़ी हस्तियां पहुंचे।अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को संपन्न हुई, उसके बाद से रामलला के दर्शनों के लिए लगातार राम भक्तों का तांता लगा रहा। जी हां 23 जनवरी मंगलवार से रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन भी पस्त पड़ गया। वहीं बॉलीवुड के एक्टर अनुपम खेर भी 23 जनवरी मंगलवार को आम लोगों की भीड़ में अपनी पहचान छुपा रामलला के दर्शनों के लिए जा पहुंचे। उन्होंने इस दौरान अपने मुंह को मफलर से बांधा हुआ था, जिससे लोगों के सामने उनकी पहचान जाहिर ना हो सके।
मफलर से मुंह ढककर Anupam Kher पहुंचे राम मंदिर, भीड़ में छुपकर किए दर्शन
लोगों से पहचान छुपा अनुपम खेर पहुंचे राम मंदिर

बॉलीवुड के अभिनेता अनुपम खेर रामलाल के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से अपनी पहचान छुपाने के लिए अपने मुंह पर मफलर बांध रखा था।

उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘कृपया अंत तक देखें, कल मैं एक आमंत्रित अतिथि के रूप में राम मंदिर गया था, लेकिन आज मैं अपनी पहचान छुपा कर मंदिर जाने का मन बना रहा हूं। भक्ति का ऐसा समंदर नजर आया कि मन गदगद हो उठा। लोगों में राम जी को देखने का गजब उत्साह और भक्ति भाव को बता पाना बेहद मुश्किल है। जब मैं मंदिर से निकलने लगा तो एक भक्त ने हल्के से कान में बोला, कि “भैया जी मुंह ढकने से तो कुछ नहीं होगा क्योंकि आपको रामलला ने पहचान लिया है।” #जयश्रिराम
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में यह सेलेब्स हुए शामिलमफलर से मुंह ढककर Anupam Kher पहुंचे राम मंदिर, भीड़ में छुपकर किए दर्शन

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है, कि उन्होंने किस तरह से अपनी पहचान छुपाने के लिए अपने मुंह को मफलर से ढक रखा है। जी हां अपने मुंह को छुपा कर वह भक्तों की भीड़ के साथ मंदिर में रामलला के दर्शनों के लिए प्रवेश करते हैं। इससे पहले 22 जनवरी को अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी अनुपम खेर मौजूद थे। उस ऐतिहासिक पल के दौरान हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा का एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया था। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी लिखा था, मैंने अपने जीवन में बहुत से भावुक दृश्य देखे। कई ऐसे मौके भी सामने आए जब मेरी आंखों से आंसू छलछला उठे, लेकिन आज जब #Indian Airforce के हेलीकॉप्टरों द्वारा राम मंदिर पर गुलाब के फूलों की वर्षा की गई तो मेरी आंखें आंसुओं से छलछला उठी। शायद राम जी के प्रति सालों से छुपी भावनाएं पूरी तरह से उमड़कर सामने आ गई। इस वीडियो को शूट करते समय मैं अपनी आंखों के आंसुओं को नहीं रोक पा रहा था, और साथ-साथ कितने वर्षों बाद अपने प्रभु को देखकर मुस्कुरा भी रहा था। मुझमें दोनों भाव पूरी तरह से नजर आ रहे थे। शायद यही जादू राम जी का है। अनुपम खेर के अतिरिक्त बॉलीवुड के कई अभिनेता जैसे रणबीर कपूर, कंगना रनौत, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, विकी कौशल जैसे सितारे भी इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चार चांद लगाने पहुंचे और इस ऐतिहासिक पल के दर्शन कर अपने आप को धन्य बनाया।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

Jio और Airtel के बाद अब Vi ने बढ़ाए अपने सभी प्लान्स के दाम Tech News

Gazab Viral: Tech News   Airtel और Jio के बाद Vodafone Idea (Vi) ने भी अपने सभी प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पोस्टपेट और प्रीपेड सभी प्लान्स के दाम में इजाफा किया है। इससे पहले एयरटेल और जियो अपने प्लान्स में कीमतों की बढ़ोतरी की घोषणा कर चुके हैं। कीमतें बढ़ने के बाद Vi के बेस प्लान की कीमत 179 रुपये से 199 रुपये हो जाएगी। नई कीमतें अगले महीने से लागू हो जाएंगी। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। Vodafone Ide (Vi) ने इतनी बढ़ाई कीमतें Vi ने अपने सभी पोस्टपेट और प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इसके बाद 179 रुपये वाले प्लान की कीमत 199 रुपये, 459 रुपये वाला प्लान की कीमत 509 रुपये, 1799 रुपये वाले प्लान की कीमत 1999 रुपये हो गई है। इसके अलावा और भी कई पैक की कीमत बढ़ गई है। पोस्टपेड प्लान हो जाएंगे इतने मंहगे पोस्टपेड प्लान की बात करें तो 401 रुपये वाला प्लान 451 रुपये, 501 रुपये वाले का प्लान 551 रुपये, 601 रुपये वाला प्लान 701 रुपये, 1001 रुपये वाला 1201 रुपये का हो जाएगा। ये नई कीमतें 4 जुलाई, 2024 से लागू हो जाएंगी। Vi के प्लान क...