
न्यूज डेस्क: बिहार में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने पटना-बक्सर समेत पूरे बिहार में कोल्ड-डे और धुंध का अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ वाहन चलाने वाले लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं।
खबर के अनुसार वायुमंडल में पश्चिम से पूर्व की ओर चल रही ठंडी हवा सतह की ओर आ रही है। जिसके कारण बिहार का तापमान लगातार नीचे जा रहा हैं। जिससे लोगों को कनकनी के साथ साथ ठिठुरन का भी सामना करना पड़ रहा हैं।
बता दें की मौसम विभाग ने 26 जनवरी तक के लिए बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। बिहार में लोगों को अभी तीन दिन ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। वहीं सड़कों पर धुंध और साथ साथ कोहरे की स्थिति भी बनी रहेगी।
इन जिलों में सबसे कम तापमान?
गया का न्यूनतम तापमान : 4.1 डिग्री।
कैमूर का न्यूनतम तापमान : 4.3 डिग्री।
बक्सर का न्यूनतम तापमान : 5.2 डिग्री।
औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान : 5.3 डिग्री।
पटना का न्यूनतम तापमान : 5.5 डिग्री।
Comments
Post a Comment