Skip to main content

सिरदर्द बनी टीम इंडिया के लिए इस खिलाड़ी की खराब फॉर्म, सिर्फ विराट कोहली की वजह से खेल रहा है हर मैच



Team India: टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दौरे पर है, जहां वे टी20 और वनडे सीरीज के बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। सेंचुरियन में खेले गए श्रृंखला के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 32 रन से शानदार जीत मिल गई। इस मुकाबले में एक युवा भारतीय बल्लेबाज से सभी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उसने एक बार निराश किया है। ऐसे में यह खिलाड़ी अब टेस्ट प्रारूप में टीम इंडिया (Team India) के सिरदर्द बनता जा रहा है। आइये आपको बताते हैं कि हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं।
लगातार फ्लॉप हो रहा है यह खिलाड़ी

टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पिछले कुछ समय से लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी गिल ने निराशाजनक प्रदर्शन दिखाया। वे पहली पारी में 12 गेंदों में केवल 2 रन बनाकर चलते बने, जबकि दूसरी पारी में भी उन्होंने 37 गेंदों में 26 रन बनाए।

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। 3 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश में धुलने के बाद शुभमन ने दूसरे मुकाबले में 0 और तीसरे मुकाबले में केवल 8 रन का स्कोर बनाया।

विराट कोहली के कारण मिल रहा है मौका


गौरतलब है कि विराट कोहली पिछले लगभग डेढ़ दशक से टीम इंडिया के सबसे कंसिस्टेंट खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्होंने अकेले के दम पर भारत को कई मुकाबले जिताए हैं। यही वजह है कि फैंस उन्हें प्यार से किंग कोहली कहते हैं। हालांकि, कोहली भी अब 35 साल के हो चुके हैं। ऐसे में टीम इंडिया (Team India) में उनके रिप्लेसमेंट की तलाश की जा रही है।

शुभमन गिल ने अपने करियर की शुरुआत काफी अच्छी की है। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी देख कुछ फैंस ने उन्हें प्रिंस कहना शुरू कर दिया है और गिल को विराट कोहली का उत्तराधिकारी माना जा रहा है, जिसके चलते उन्हें लगातार फ्लॉप होने के बाद भी बैक टू बैक मौके दिए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...