Skip to main content

चना दाल और पनीर से भरी कुरकुरी आलू टिक्की जिसे देखते ही मुहं में पानी आ जाएँ, जानें रेसिपी

 

चना दाल और पनीर की स्टफ आलू टिक्की बेहद टेस्टी बनती हैं। इस टिक्की को खाकर आप सिप्म्ल टिक्की खाना भूल जाओगे। इसमें चना दाल और पनीर की स्टफिंग का स्वाद इतना बेमिसाल लगता हैं । कि टिक्की को आप खाते ही रह जाओगे। ये टिक्की अलग तरीके से बनकर रेडी होती हैं। तभी तो खाने में ज़्यादा टेस्टी लगती हैं।

आवश्यक सामग्री – ingredients for stuffed aloo tikki recipe

डो बनाने के लिए

  • बॉईल आलू = 3 मीडियम साइज़ के (आलू को बारीक ग्रेटर में ग्रेट कर करके रखले)
  • काली मिर्च का पाउडर = 1 टीस्पून
  • बेसन = 1 टेबलस्पून
  • कॉर्न फ्लौर = 4 से 5 टेबलस्पून
  • नमक = 1 टीस्पून
  • ऑइल = 2 टीस्पून
  • ऑइल = टिक्की को शेलो फ्राई करने के लिए
  • मैदा = ज़रुरत अनुसार कोट करने के लिए

स्टफिंग के लिए

  • चना दाल = ½ कप (एक घंटा पानी में भिगो ले)
  • पनीर = 50 ग्राम छोटे-छोटे क्यूब में कटा हुआ
  • फ्रोज़न मटर = ½ कप
  • ज़ीरा = 1 टीस्पून
  • हींग = ¼ टीस्पून
  • हरी मिर्च = 1 से 2 बारीक काट ले
  • लहसुन = 1 टीस्पून बारीक कटा हुआ
  • अदरक = 1 टीस्पून बारीक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर = 1 टीस्पून
  • चिल्ली फलैक्स = 1 टीस्पून
  • अमचूर पाउडर = 1 टीस्पून  
  • गर्म मसाला पाउडर = 1 टीस्पून
  • धनिया पाउडर = 1 टीस्पून
  • नमक = स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया = 1 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
  • ऑइल = 1 टेबलस्पून

विधि – How to make stuffed aloo tikki

सबसे पहले आप दाल बॉईल कर ले। एक प्रेशर कुकर में आधा कप दाल को गलाने के लिए हिसाब से पानी रखकर इसमें भीगी हुई दाल का पानी फेककर दाल को कुकर में डाल ले और साथ में थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स करने के बाद कुकर का ढक्कन लगाकर कुकर में दो सीटी लगा ले।

फिर गैस को बंद कर दे और दाल को एक छन्नी मे निकालकर रख ले। जिससे दाल का सारा पानी निकल जाएँ। आपकी दाल खिली-खिली होनी चाहिए तभी ये टिक्की में खानें में बढ़िया लगेगी।

अब डो बनाने के लिए ग्रेट किये हुए आलू में बेसन, 4 टेबलस्पून कॉर्न फ्लौर, काली मिर्च पाउडर, नमक और ऑइल डालकर सब चीज़ों को मिक्स करते हुए आलू का डो बनाकर रख ले। अगर आपको डो में मोइस्चर लगे। तब आप इसमें एक चम्मच बचा हुआ कॉर्नफ्लौर और डालकर मिक्स कर ले।

डो को ढककर फ्रिज में एक घंटे के लिए रख दे। फिर आप स्टफिंग बना ले। एक पैन में ऑइल डालकर गर्म कर ले। फिर ऑइल में ज़ीरा, लहसुन, अदरक और हींग डालकर मिक्स करते हुए थोड़ा सा फ्राई कर ले।

उसके बाद इसमें फ्रोज़न मटर और हरी मिर्च डालकर इनको भी थोड़ा सा फ्राई कर ले। जिससे मटर गल जाएँ। फिर इसमें कुक की हुई दाल डालकर इसको भी मिक्स कर ले और एक मिनट कुक फ्राई कर ले।

अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, चिल्ली फलैक्स, नमक, अमचूर पाउडर, गर्म मसाला पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसालों को अच्छे से मिक्स कर ले। फिर पनीर के छोटे-छोटे क्यूब डालकर इनको भी सब चीज़ों के साथ अच्छे से मिक्स कर ले।

फिर हरा धनिया डालकर मिक्स करने के बाद गैस को बंद कर दे और स्टफिंग को बाउल में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दे। एक घंटे बाद डो को फ्रिज से निकाल ले। स्टफिंग ठंडी हो जाने के बाद हाथो पर थोड़ा सा ऑइल लगाकर ग्रीस कर ले। फिर डो से नोर्मल टिक्की बनाने के हिसाब से थोड़ा सा ज़्यादा पोर्शन लेकर इसकी कटोरी बना ले। जिस तरह से स्टफ पराठे के लिए बनाते हैं इसी तरह से इसकी भी कटोरी बना ले।

फिर इसमें स्टफिंग रखकर डो को सब तरफ से बंद करते हुए इसकी बॉल बना ले और बॉल को हाथ से हल्का सा प्रेस करके टिक्की की शेप दे ले और प्लेट में रख ले। इसी तरह से सारी टिक्की बनाकर रख ले।

अब एक पैन में ऑइल डालकर गर्म होने के लिए रख दे। जब तक ऑइल गर्म हो रहा हैं। आप इतने टिक्की को मैदे में कोट करके रख ले। एक टिक्की लेकर इसको मैदे में डालकर कोट करके प्लेट में रख ले।

इसी प्रकार सारी टिक्की को कोट करके रख ले। ऑइल गर्म होने पर इसमें एक-एक करके जितनी टिक्की आपके पैन में आयें। उतनी डाल ले और मीडियम आंच पर इनको नीचे की साइड से गोल्डन होने दे।

टिक्की के हल्के गोल्डन होने के बाद इनको एक-एक करके सावधानी से दो चम्मच की हेप्ल से पलट ले और इस साइड से भी इनको गोल्डन होने दे। अब आप टिक्की को दोनों साइड से अलट-पलट कर अच्छे से गोल्डन होने तक फ्राई कर ले।

फिर टिक्की को टिशु पेपर पर निकाल ले। आपकी स्टफ आलू टिक्की बनकर रेडी हैं। फिर आप इन टिक्की को दही, हरी और इमली की चटनी के साथ सर्व करे और खुद भी खाएं।

सुझाव

  1. बॉईल आलू को पहले आप फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे जब ये ठंडे हो जाएँ। तब आप इनको ग्रेट कर ले। ऐसा करने से आलू अच्छे से खुश्क हो जाते हैं और इनमें पानी भी नही रहता हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...