स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मौखिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है। हमारे दांत न सिर्फ हमारी सेहत पर असर डालते हैं बल्कि हमारी खूबसूरती को निखारने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, कई बार कुछ कारणों से हमारे दांत और मसूड़े कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। इसकी वजह से न सिर्फ हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि कई बार हम खुलकर हंसने से भी कतराते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने दांतों और मसूड़ों की देखभाल के लिए जरूरी बातों का ख्याल रखें। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने मौखिक स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं। एक संतुलित आहार खाएं अपने मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि आप संतुलित आहार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। दांतों के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम और फास्फोरस आवश्यक हैं। ऐसे में आपको अपने आहार में डेयरी उत्पाद, पत्तेदार सब्जियां, नट्स और मछली को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा मीठे और अम्लीय खाद्य पदार्थों से बचें, क्योंकि ये दांतों में सड़न पैदा करते हैं। हाइड्र...