Skip to main content

Car Discount: दिवाली से पहले इन कारों पर मिल रहा 65,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, जल्दी करें!


दुर्गा पूजा की शुरुआत के साथ ही देशभर में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है, भारत की एक बड़ी आबादी त्योहारी सीजन में खुशी से झूमने को तैयार है। एनुअल ट्रेंड के अनुसार इस समय अलग-अलग प्रोडक्ट की बिक्री वर्ष के अन्य महीनों की तुलना में सबसे अधिक होती है। ऑटोमोबाइल बाजार में भी शुरू से यही चलन जारी है। इसीलिए ऑटोमोबाइल कंपनियां त्योहारी सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर लेकर आती हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए Renault ने अपने भारतीय पोर्टफोलियो में तीन कार मॉडलों Kwid, Triber और Kiger पर छूट सहित अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। कंपनी Kwid और Triber पर 50,000 रुपये तक और Kiger पर 65,000 रुपये तक की छूट दे रही है।


Renault पर मिल रहा फेस्टिव ऑफर

रेनॉल्ट की एंट्री-लेवल हैचबैक Kwid पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। साथ ही इस कार पर लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है। इसी तरह, कॉम्पैक्ट एसयूवी, Kiger पर 25,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर के साथ नकद लाभ भी मिल रहा है। साथ ही Triber एमपीवी मॉडल पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

जब लॉयल्टी बोनस की बात आती है, तो नए ग्राहकों के साथ यह ऑफर रेनॉल्ट के लगभग 9 लाख भारतीय ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। कंपनी के पुराने ग्राहकों के लिए लॉयल्टी पैकेज में 3 साल की वारंटी, 3 साल का रखरखाव और 3 साल का रोड साइड असिस्टेंट सर्विस शामिल हैं।

इस त्योहारी सीजन के ऑफर और डिस्काउंट के बारे में रेनॉल्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बिक्री और विपणन विभाग के उपाध्यक्ष, सुधीर मल्होत्रा ​​ने कहा की, “हम अपने तीन मॉडलों – Triber, Kiger और Kwid पर आकर्षक त्योहारी ऑफर पेश कर के बहुत उत्साहित हैं। यह लाभ ग्राहकों को Renault पर भरोसे और विश्वास का मैसेज देता है। साथ ही हम इस त्योहारी सीजन में हर ग्राहक को रेनॉल्ट से जुड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

रेनॉल्ट के मौजूदा ग्राहकों के लिए कंपनी ने एक और आकर्षक मौका दिया है। जो लोग अपने दोस्तों को कंपनी की कार खरीदने के लिए रेफर करेंगे, उन्हें 10,000 रुपये तक का स्पेशल ऑफर मिलेगा। कंपनी का कोई भी पुराना ग्राहक रेनो के मोबाइल एप्लिकेशन, वेबसाइट के जरिए अपने परिवार को रेफर कर सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...