Skip to main content

महादेव आज इन 5 राशियों पर हो रहे हैं प्रसन्न, कष्टों से मिलेगा छुटकारा

महादेव आज इन 5 राशियों पर हो रहे हैं प्रसन्न, कष्टों से मिलेगा छुटकारा - हम आपको 12 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। 

हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपने सहकर्मियों के साथ विवाद न करें। गुस्सा करने से बचें। आज आपके जीवन की सभी विनाशकारी शक्तियां भाग जाएंगी और आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। परिवार में भौतिक सुख और साधन प्राप्त होंगे। व्यवसाय में कुछ समस्याएं आज हल होंगी। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप जीवनसाथी के साथ स्मरणीय पल साझा कर सकते हैं। आपकी कोई पुरानी खोई चीज आपको मिल सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। आपको घर परिवार में रिश्तो को संभालने की कोशिश करनी होगी। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति पनपे, तो उसे आपको बात के जरिए संभालना होगा। आप नए लोगों के संपर्क में भी आ सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा। मेहनत करने से उसका अच्छा लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्यार का जादू आपको अंधा कर देगा। काम विलंब से पूरे होंगे। बुद्धिमानी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सोच समझ कर निवेश करें। मन में तनाव है तो किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का होगा। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। पूरी जानकारी के बिना लगाए गए अनुमान गलत साबित हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। सेहत का ध्यान रखिए। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें नहीं तो परिवार का माहौल बिगड़ेगा। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में सफल होंगे। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर लें। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात होगी। करियर को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। मानसिक तनाव दूर करने के लिए किसी करीबी के साथ बातचीत करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके कामों की तारीफ होगी। आज अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी शो में गाने का मौका मिलेगा। बिजनेस के लिए छोटी और फायदेमंद यात्रा होने के योग हैं। समाज में सम्मान मिलने के चांस बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा होने वाला है, किसी अच्छे घर से शादी का रिश्ता आयेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने से तनाव महसूस होगा और वरिष्ठों से अनबन होगी, लेकिन शाम तक इन सभी स्थितियों से राहत मिलेगी। आपको किसी परिवार के सदस्य की सेहत में गिरावट के कारण भागदौड़ करनी होगी, तभी सेहत में सुधार हो पाएगा। आपको आज किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। आपके रुके हुए कामकाज में मन लगेगा और उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज रचनात्मक कार्य करते रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में आपका साथी आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है। परिवार के साथ किसी अन्य फालतु मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको आपकी पसंद की कोई वस्तु किसी खास मित्र के द्वारा गिफ्ट के तौर पर दी जाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज व्यापारियों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्य समय पर पूरे होंगे। लापरवाही और आलस्य किसी महत्वपूर्ण कार्य को रोक सकता है। इस समय व्यापारिक साझेदारों से संबंध सुधारने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और खानपान के प्रति सचेत रहें। बोलचाल में संतुलन रखें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप कोशिश करेंगे तो किए गए लगभग हर काम से आपको फायदा हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। जो लोग लेखक हैं आज उनके विचारों का सम्मान होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। किसी मित्र से चल रही अनबन आज समाप्त होगी साथ ही मित्रता और बेहतर होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको एक आकस्मिक उपहार मिल सकता है। बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। काम में सफलता मिलने से आपको थकान का एहसास नहीं होगा। अनुभवी लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा और आपको कुछ अच्छी सीख मिलेगी। कोई पुराना विवाद निपट सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें। जितना संभव हो आज प्रॉपर्टी निवेश को टालना ही सही रहेगा। वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवन में आने वाली सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त हो जाएंगी। आप अपनी कार्यशैली से सभी को कायल करने में सफल होंगे, लेकिन आप फिर भी विरोधियों से सतर्क रहें। करियर के क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। अच्छी सेहत के लिए घर में बने खाने का ही प्रयोग करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आपको बहुत सफलताएं मिलेंगी। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद और शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। अपनी गतिविधियों और योजनाओं के बारे में किसी से चर्चा न करें। पैसों की कमी के कारण यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आपकी अपेक्षा के अनुसार काम नहीं होंगे। स्वभाव में बदलाव करना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...