Skip to main content

डाइट में शामिल करें यह 10 फ़ूड, सर्दियों के लिए हैं फायदेमंद, इम्युनिटी पॉवर भी होगा बूस्ट

डाइट में शामिल करें यह 10 फ़ूड, सर्दियों के लिए हैं फायदेमंद, इम्युनिटी पॉवर भी होगा बूस्ट - सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। यह इस मौसम में ज्यादातर व्यक्ति बीमार हो जाते है। खास कर उम्रदराज लोगों और बच्चों को इस मौसम में संभलकर रहना पड़ता है। 


लोगों ने इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए अपनी जीवन शैली में काफी बदलाव किया है। वह आयुर्वेदिक काढ़े के साथ ही अन्य जरूरी खाद्य पदार्थों का भी सर्दियों के मौसम में नियमित सेवन कर रहे हैं जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता-बढ़े। आइये आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी डाइट के बारे में जिनके सेवन से इस बदलते मौसम में शरीर को मजबूती मिलेगी।

ग्रीन और ब्लैक टी

दिन में एक या दो बार ग्रीन टी या फिर ब्लैक टी जरूर पिए। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, लेकिन एक या दो कप से ज्यादा इसका सेवन नहीं करना चाहिए अन्यथा भूख लगना बंद हो जायेगी और खाना खाने के मन नहीं करेगा,जो शरीर के लिए नुकसान दायक होगा।

कच्चा लहसुन

जिनकी हड्डियों में दर्द रहता है,उसे अपने खाने में कच्चे लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे हड्डियों को तो मजबूती मिलती ही है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। कच्चे लहसुन में एलिसिन, जिंक, सल्फर, सेलेनियम और विटामिन ए व ई पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

दही

दही खाने से भी इम्युनिटी पवार बढ़ता है। साथ ही यह हड्डियों को भी मजबूत करता है और अगर मांसपेशियों में दर्द है तो उसके लिए भी फायदेमंद होगा, इसके साथ ही पेट या फिर पेट के निचले हिस्से में जलन की शिकायत है तो भी दही फायदेमंद है। यह पाचनतंत्र को भी सही रखता है।

ओट्स

अक्सर ओट्स का सेवन लोग वेट कंट्रोल करने के लिए करते हैं लेकिन यह सिर्फ वेट कंट्रोल नहीं करता बल्कि इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर और एंटी-माइक्राबियल गुण होता है,जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है।

विटामिन सी

विटामिन सी में संक्रामक रोगों से लड़ने की काफी क्षमता होती है। यह इन्युनिटी पावर को भी बूस्ट करता है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में नींबू, आंवला, मौसमी, संतरा, चौलाई, बंद गोभी,पालक और हरी धनिया का सेवन फायदेमंद होता है।

अंजीर

अंजीर शरीर के पीएच स्तर को भी नियंत्रित करता है। इसमें पोटेशियम, मैंगनीज ,एंटी-अक्सी डेंट तत्व भरपूर मात्रा में होता है। अंजीर में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। इसे भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

अलसी

अलसी में ओमेगा-3 और फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। शाकाहार करने वालों के लिये ओमेगा 3 और फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं। उन्हें अपने खाने में अलसी जरुर शामिल करना चाहिए। हालांकि अलसी के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती है इसलिए इसे अंदर रेटेड मान लिया जाता है।

मशरूम

इम्युनिटी पवार बढ़ाने के लिए मशरूम का सेवन भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से इम्युनिटी पावर तेज़ी से बढ़ता है। यह शरीर में मौजूद रक्त कोशिकाओं के कार्य को बढ़ाकर रोग प्रतिरोधक सिस्टम को बूस्ट करता है। साथ ही मशरूम खाने से कैंसर जैसी भयानक बीमारी से भी बचाव होता है।

गाजर

अक्सर लोग गाजर को आँख की रोशनी बढ़ाने का अच्छा स्रोत मानते हैं, लेकिन आंख की रोशनी बढ़ाने के साथ ही इसमें शरीर में मौजूद कई हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने की भी जबर्दस्त क्षमता होती है। गाजर के सेवन से लंग कैसर होने की संभावना न के बराबर हो जाती है। गाजर में विटामिन ए, कैरोटिनाइड और एंटी ऑक्सीडेंट का स्रोत है। मोतियाबिंद की शिकायत होने या आंखों के रोगों से बचने के लिए गाजर को डाइट में शामिल करना चाहिए।

टमाटर

कहते है जो व्यक्ति रोजाना एक टमाटर खाता है,रोग उसके आसपास भी नहीं भटकता। यह एक ऐसा फल है जो लगभग हर कोई अपने खाने में इस्तेमाल करता है। टमाटर एलडीएल (बैड कोलेस्ट्राल) का लेवल को कम करने में सहायक होता है। इसमें लाइकोपेन पाया जाता है जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज कर देता है जिससे फ्री रेडिकल्स हमारे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाते।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...