Skip to main content

CPL 2023 में नाइट राइडर्स को मिला पहला रेड कार्ड, ड्वेन ब्रावो को चुकानी पड़ी कीमत; देखें VIDEO

एसकेएन पैट्रियट्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेले गए CPL 2023 के मुकाबले में पहली बार रेड कार्ड का इस्तेमाल हुआ।

Red Card In Cricket, CPL 2023: क्रिकेट के गेम में क्या आपने कभी रेड कार्ड का इस्तेमाल होते हुए देखा है। अगर नहीं, तो आपको CPL 2023 का 12वां मुकाबला देखना चाहिए था जो कि एसकेएन पैट्रियट्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच वार्नर पार्क में खेला गया था। जी हां, इस क्रिकेट मुकाबले में पहली बार अंपायर ने रेड कार्ड का इस्तेमाल किया जिसका बैटिंग टीम को खूब फायदा मिला और नाइट राइडर्स के गेंदबाज ड्वेन ब्रावो को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

दरअसल, एसकेएन पैट्रियट्स की इनिंग के 20वें ओवर के शुरू होने से पहले अंपायर ने बॉलिंग टीम यानी त्रिनबागो नाइट राइडर्स को रेड कार्ड दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि बॉलिंग टीम स्लो ओवर रेट की दोषी थी। ऐसे में कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली नाइट राइडर्स को अब आखिरी ओवर में 11 नहीं बल्कि 10 खिलाड़ियों के साथ फील्डिंग करनी पड़ी। पोलार्ड ने सुनील नारायण को बाहर भेजा। टीम के यह ओवर ड्वेन ब्रावो कर रहे थे और मैदान पर एक फील्डर कम होने का खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ा।

इस ओवर में विपक्षी टीम के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने ब्रावो को एक के बाद एक चार शानदार शॉट्स लगाए। रदरफोर्ड ने 3 चौके और एक छक्का जड़ा जिसके दम पर उनकी टीम को आखिरी ओवर से पूरे 18 रन मिल गए। गौरतलब है कि पोलार्ड CPL में इस्तेमाल किये जा रहे रेड कार्ड नियम से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए जिस पर उन्होंने मैच के बाद खुलकर अपने विचार भी रखे।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो एसकेएन पैट्रियट्स ने 20 ओवर में 178 रन बनाए थे जिसके जवाब में नाइट राइडर्स की टीम ने 17.1 ओवर में 180 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की।

क्या हैं CPL 2023 का रेड कार्ड नियम

यदि फील्डिंग टीम 18वें ओवर की शुरुआत में आवश्यक ओवर-रेट के पीछे है तो 30-यार्ड सर्कल के अंदर पांच खिलाड़ी रहेंगे।

यदि फील्डिंग टीम 19वें ओवर की शुरुआत में आवश्यक ओवर-रेट के पीछे है तो 30-यार्ड सर्कल के अंदर छह खिलाड़ी रहेंगे।

यदि फील्डिंग टीम 20वें ओवर की शुरुआत में आवश्यक ओवर-रेट से पीछे है तो मैदान पर केवल 10 खिलाड़ी और 30 गज के घेरे के अंदर छह खिलाड़ी रहेंगे।

बल्लेबाजी टीम पर भी रेड कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर बल्लेबाजी टीम के कारण मैच धीमा हुआ है तो पहले उन्हें चेतावनी मिलेगी और फिर इसके बाद उन पर पांच रन की पेनल्टी भी लगाई जा सकती है।


Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...