Skip to main content

'विराट कोहली को स्‍लेज करने की भूल न करना', दक्षिण अफ्रीका के दिग्‍गज क्रिकेटर ने गेंदबाजों को दी बड़ी नसीहत

 


भारतीय टीम (India Cricket Team) के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अब एशिया कप (Asia Cup 2023) में क्रिकेट एक्‍शन में नजर आएंगे। इस साल भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्‍ड कप (ICC World Cup 2023) का आयोजन होना है और ऐसे में विराट कोहली एशिया कप के जरिये दुनिया को दिखाना चाहेंगे कि वो कितने शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के पूर्व दिग्‍गज तेज गेंदबाज मखाया नतिनी (Makhaya Ntini) ने विराट कोहली को आउट करने के लिए गेंदबाजों को एक बड़ी नसीहत दी है।

मखाया नतिनी ने कहा कि गेंदबाजों को एहतियात बरतना होगा कि विराट कोहली को स्‍लेज करने की भूल न करें। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय बल्‍लेबाज बोर हो जाएंगे और कोई गलती करके आउट हो जाएंगे। मगर गेंदबाज ने अगर कोहली को स्‍लेज किया तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है क्‍योंकि भारत के अनुभवी बल्‍लेबाज को स्‍लेजिंग गेम काफी पसंद है।

भारतीय क्रिकेट फैंस कई बार देख चुके हैं कि जब गेंदबाज ने कोहली को स्‍लेज करने की कोशिश की तो मुंह की खाई क्‍योंकि भारतीय बल्‍लेबाज आक्रामक होकर अपना खेल बेहतर दिखा पाते हैं।

नतिनी ने रेवस्‍पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'विराट कोहली को स्‍लेज मत करना। कोई भी गेंदबाज, जो उन्‍हें स्‍लेज करेगा, उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अगर आप उन्‍हें स्‍लेज नहीं करेंगे और अपने हिसाब से खेलने देंगे तो वो बोर हो सकता है और गलती करेगा।'

दक्षिण अफ्रीका के लिए 622 अंतरराष्‍ट्रीय विकेट लेने वाले मखाया नतिनी ने कहा, 'मैं आपको विराट कोहली के बारे में कुछ बताता हूं, वो बात जो शायद मैं प्रत्‍येक दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज को बताता हूं, जो कोहली को गेंदबाजी करने वाले होते हैं। जब कोहली बल्‍लेबाजी कर रहे हो तो उन्‍हें एक शब्‍द भी मत बोलिए। मैं बात दोहराता हूं कि कुछ भी कहकर कोहली को स्‍लेज मत कीजिए। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो असल में कोहली को प्रोत्‍साहित कर रहे हैं। अगर आप कोहली को जानते हैं तो वो चाहता है कि उसे स्‍लेज किया जाए।'

उन्‍होंने आगे कहा, 'कोहली को प्रतिस्‍पर्धा और स्‍लेजिंग जैसी चीजें काफी पसंद है। अगर आपने उसे स्‍लेज कर दिया तो उसकी एकाग्रता बेहतर होती है और आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। बेहतर है कि आप उसके सामने शांत रहें।'

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...