Skip to main content

Asia Cup 2023 : पहले 10 ओवर में भारतीय टॉप ऑर्डर को करना होगा खास काम, पूर्व दिग्गज ने दी अहम सलाह

 


पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने एशिया कप (Asia Cup 2023) और वनडे विश्व कप (ICC Cricket World Cup 2023) को लेकर टीम इंडिया को महत्वपूर्ण सलाह दी है। मांजरेकर ने कहा है कि इन दोनों टूर्नामेंट में टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को पहले 10 ओवर में अधिक जिम्मेदारी एवं परिस्थिति और गेंदबाजों का सम्मान करते हुए खेलना होगा।

एशिया कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को अपने चिर प्रतिद्वंदी विरोधी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। वहीं विश्व कप में भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलेगा।

अगर भारत पहले 10 ओवर में विकेट नहीं गंवाता है, तो उन्हें हराना मुश्किल - संजय मांजरेकर

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए मांजरेकर ने आने वाले वनडे टूर्नामेंट में भारत के खेलने के दृष्टिकोण और पहले 10 ओवर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा,

देखिए भारत की किस्मत की बात यह है कि नंबर 1, 2 और 3 पर उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो बहुत अच्छे टेस्ट बल्लेबाज हैं। आप बात कर सकते हैं कि यह एक वनडे मैच और वाइट बॉल क्रिकेट होता है और वगैरा-वगैरा लेकिन 50 ओवर के मैच की शुरुआत एक टी20 मैच की तरह नहीं होती है।मुझे लगता है कि कुछ गंभीर टेस्ट क्रिकेट के कौशलों की आवश्यकता होगी, और फिर रोहित शर्मा ने पिछले विश्व कप में पांच शतक बनाए थे। मुझे याद है कि उन्होंने पहले 10 ओवरों में गेंदबाजी का सम्मान किया था। और ये तीन लोग गिल, रोहित शर्मा और विराट, जो एक प्रसिद्ध डिफेंसिव टेस्ट बल्लेबाज के रुप में जाने जाते हैं, तो उन्हें अपना वही खेल अपनाना होगा। अगर वे शुरुआती विकेट नहीं गंवाते हैं, तो उन्हें हराना मुश्किल होगा।

बता दें कि पिछले साल टी20 प्रारूप में खेले गये एशिया कप में भारतीय टीम फाइनल में भी जगह नहीं बना पाई थी और सुपर 4 राउंड के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गयी थी। श्रीलंका ने सब को चौंकाते हुए पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में मात देते हुए खिताब अपने नाम किया था।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...