Skip to main content

Asia Cup 2023: मैच 1, पाकिस्तान बनाम नेपाल, प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI के बारे में जानें

 


एशिया कप का 2023 का एडिशन, जो वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा, वो 30 अगस्त से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच में नेपाल और पाकिस्तान के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान में खेला जाएगा। पाकिस्तान दो बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुका हैं जबकि नेपाल पहली बार इसमें हिस्सा ले रहा है। इस समय देखें तो पाकिस्तानी टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। 

हेड टू हेड: PAK vs NEP

पाकिस्तान और नेपाल ने कभी भी एक-दूसरे के खिलाफ कोई वनडे मैच नहीं खेला है। 

टीम न्यूज: PAK vs NEP

पाकिस्तान ( PAK)

मेजबान पाकिस्तान प्रबल दावेदार के रूप में मैदान में उतरेगा। इसके अलावा, हाल ही में अफगानिस्तान पर 3-0 से वनडे सीरीज जीतने से उनका मनोबल और भी बढ़ा होगा। उनके टॉप आर्डर के बल्लेबाजों ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था। ऐसे में मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वो नेपाल के खिलाफ और पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गेंदबाज़ों से भी कप्तान बाबर चाहेंगे की अच्छा प्रदर्शन करके दिखाए। 

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ। 

नेपाल (NEP)

नेपाल ने मई में 2023 एसीसी पुरुष प्रीमियर कप जीतकर एशिया कप में जगह बनाई थी। वे पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे। हालाँकि, पाकिस्तान से मुकाबला करना बिल्कुल अलग तरह का खेल है। अगर उन्हें पाकिस्तान को उन्हीं के घर में हराना है तो तीनों डिपार्टमेंट में अपना बेस्ट देना होगा। वो पाकिस्तान टीम को चौकाने का माद्दा रखते है। 

नेपाल की संभावित प्लेइंग इलेवन: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शर्की, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, आरिफ शेख, संदीप लामिछाने, सोमपाल कामी, करण केसी, ललित राजबंशी, गुलसन झा। 

PAK vs NEP मैच डिटेल्स 

स्थान: मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान

दिनांक और समय: 30 अगस्त दोपहर 03:00 बजे

लाइव स्ट्रीमिंग: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट: PAK vs NEP

मुल्तान का ट्रैक आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छा है, लेकिन तेज गेंदबाजों को नई गेंद से कुछ मदद मिल सकती है। ओस फैक्टर प्रतियोगिता में बाद में गेम में आ सकता है। इसलिए टॉस जीतने वाले कप्तान गेंदबाजी करना पसंद करेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...