Skip to main content

Apple Event की आ गई डेट 12 सितंबर को लॉन्च होगी iPhone 15 Series!


 Apple Event 2023
की डेट आ गई है। 12 सितंबर को कैलिफोर्निया में कंपनी के हेडक्वार्टर में एप्पल इवेंट का आयोजन किया जाएगा। डिटेल से इस बात के साफ संकेत मिलते हैं कि इस इवेंट में कंपनी iPhone 15 Series लॉन्च करेगी।

एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) ग्रेग जोस्विक ने X (Twitter) पर पोस्ट (ट्वीट) करके Apple Event की जानकारी दी है। साथ ही कंपनी की वेबसाइट पर भी इवेंट की माइक्रो साइट लाइव कर दी गई है। इस पर बताया गया है कि 12 सितंबर को इवेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे होगी। इस इवेंट को apple.com या Apple TV ऐप पर देखा जा सकेगा।

एप्पल इवेंट की डेट और टाइम के अलावा कहीं भी ऐसी जानकारी नहीं दी गई है कि इस इवेंट में क्या लॉन्च होगा। हालांकि, पिछले कई सालों का पैटर्न देखें, तो इस बात के पूरे संकेत मिलते हैं कि 12 सितंबर को होने वाले एप्पल इवेंट में आईफोन 15 सीरीज से पर्दा उठेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि नई आईफोन सीरीज हर साल सितंबर महीने में ही पेश की जाती है।

एप्पल इवेंट की डिटेल

Apple Event 2023 में क्या-क्या होगा लॉन्च?

रिपोर्ट्स की मानें, तो पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी एप्पल नई आईफोन सीरीज में चार फोन पेश करेगा। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस बार कंपनी आईफोन के नाम में कुछ बदलाव कर सकती है। इसमें आईफोन का टॉप मॉडल, जो अभी Pro Max नाम से आता है, उसे Ultra नाम से पेश किया जा सकता है।

फीचर्स की बात करें, तो नए आईफोन में सबसे बड़ा बदलाव चार्जर में देखने को मिलेगा। आईफोन 15 सीरीज को USB-C चार्जिंग पोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। इसकी वजह यूरोपियन यूनियन का नया कानून है, जिसके अनुसार यूरोपियन यूनियन में बेचे जाने वाले सभी मोबाइल फोन, टैबलेट और कैमरों के वायर्ड चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी का उपयोग करना आवश्यक हो गया है।

कंपनी इवेंट में नए एप्पल वॉच मॉडल की भी घोषणा कर सकती है। इसमें हाई-एंड एप्पल वॉच अल्ट्रा का अपडेटेड वर्जन भी शामिल है। सितंबर के इवेंट में Apple आमतौर पर iPhone के लिए iOS का नया वर्जन भी रिलीज करता है। इस साल iOS 17 रिलीज किए जाने की उम्मीद है। इसमें बेहतर कॉलर आईडी मिलेगी, जिसे कॉन्टैक्ट पोस्टर कहा जाता है। साथ ही बेहतर ऑटोकरेक्ट और एक नया जर्नलिंग ऐप भी इसमें शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...