Skip to main content

खत्म हो जाएगी दुनिया, इन 5 धर्मों ने की प्रलय की भविष्यवाणी!

 


प्रलय की भविष्यवाणी –
धरती के विनाश यानी प्रलय को लेकर अब तक न जाने कितनी भविष्यवाणियां हो चुकी हैं, मगर अब तक वो सभी झूठी ही साबित हुई हैं.

फिर भी हम आज आपको दुनिया के कुछ अलग-अलग धर्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें प्रलय की भविष्यवाणी की गई है.

दुनिया के कई धर्म में प्रलय का जिक्र है, हालांकि वो कब आएगा और उसके बाद क्या हालात बनेंगे इसके बारे में कहीं कोई ज़िक्र नहीं है. आइए, आपको बताते हैं दुनिया के 5 बड़े धर्मों में धरती के विनाश के बारे में क्या भविष्यवाणी हुई हैं.

बौद्ध धर्म –

बौद्ध धर्म के मुताबिक, जब दुनिया से सभी धर्म और सभी जाति के लोग खत्म हो जाएंगे तो उसके करीबन 4600 वर्षों बाद प्रलय आएगा. आकाश में एक-एक करके करीब 6 और सूर्य आएंगे जिसके बाद एक आग के गोले की तरह पृथ्वी नष्ट हो जाएगी.

जोरास्ट्रियन-

इस धर्म के मुताबिक, प्रलय आने से पहले दुनिया बिल्कुल पवित्र हो जाएगी. साथ ही  प्रलय आने से पहले आखिरी बार ईश्वर और शैतान का आमना सामना होगा, जिसमें जीत ईश्वर की होगी. इसके बाद ईश्वर नए सिरे से फिर दुनिया को बसाएंगे. जोरास्ट्रियन सिद्धांत के मुताबिक, प्रलय के बाद सभी मरे हुए लोग अपनी कब्रों से उठेंगे और ईश्वर को अपने कर्मों का हिसाब-किताब देंगे. जिन लोगों ने ईश्वर के नियमों का पालन कर अपना जीवन गुजारा है उन्हें मुक्ति दे दी जाएगी. वहीं पापी लोगों को ज्वालामुखी से निकलने वाला पिघला हुआ लावा खिलाया जाएगा.

हिंदू-

हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान विष्णु अंतिम बार वापस आएंगे, जिसको हिंदू धर्म में कल्कि कहा गया है. कल्कि भगवान विष्णु का अंतिम अवतार माना जाता है. मान्यता है कि जब संसार में लोगों का पाप हद से ज्यादा बढ़ जाएंगा, तब भगवान विष्णु सफेद घोड़े पर सवार, हाथ में तलवार लिए बुराईयों का विनाश करेंगे और धरती पर जीवन समाप्त हो जाएगी, उसके बाद नए सिरे से सृष्टि का सृजन होगा.

जुडेज्म-

इस धर्म में माना जाता है कि मौत के बाद मरने वाले व्यक्ति की आत्मा ईश्वर के पास चली जाती है. जुडेज्म के मुताबिक,  प्रलय के दिन भगवान सभी मरे हुए लोगों के शरीर को नए सिरे से बनाएंगे, फिर उन्हें ईश्वर के सामने खड़े होकर अपने-अपने कर्मों की सजा दी जाएगी.

ईसाई धर्म-

ईसाई धर्म में मान्यता है कि संसार के आखिरी दिन सभी मृत और जीवित लोगों को आकाश में ले जाया जाएगा, जहां वो सभी जीजस से मिलेंगे. ईसाई धर्म में इस मान्यता को ‘रैपचर’ का नाम दिया गया है.

ये है धर्मों के हिसाब से प्रलय की भविष्यवाणी – इन धर्मों में प्रलय को लेकर बड़ी ही अजीब बातें कहीं गई है जिस पर आज के वैज्ञानिक युग में विश्वास करना मुश्किल हैं, मगर प्रलय होगा या नहीं और होगा तो कब इस बारे में आज तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया है.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...