Skip to main content

रोहित ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी दृष्टिकोण का किया खुलासा, कहा- '55 का औसत और 110 का स्ट्राइक-रेट होना संभव नहीं है


भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की है। रोहित का कहना है कि पिछले कुछ सालों में, वह एक लगातार शतकवीर से एक ऐसे खिलाड़ी में बदल गए हैं, जो अब महत्वपूर्ण व्यक्तिगत स्कोर हासिल करने के बजाय आक्रामक दृष्टिकोण को महत्व देते हैं। भारतीय टीम इस समय एशिया कप 2023 की तैयारी कर रही है। 

रोहित शर्मा ने कहा कि, "मैं और अधिक जोखिम लेना चाहता था, यही वजह है कि अब मेरे नंबर थोड़े अलग हैं। मेरे करियर का स्ट्राइक-रेट लगभग 90 (89.97) है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में, यदि आप मेरे स्कोर को देखें और स्ट्राइक-रेट को ध्यान में रखें, तो यह लगभग 105-110 रहा है। तो कहीं ना कहीं आपको समझौता करना ही पड़ेगा. 55 का औसत और 110 का स्ट्राइक रेट होना संभव नहीं है।" 

रोहित ने इस बात पर जोर दिया कि यह बदलाव अचानक नहीं देखने को मिला है बल्कि सावधानीपूर्वक विचार और टीम मैनजमेंट के साथ बातचीत करने के बाद आया है। यह रणनीतिक बदलाव भारतीय टीम की ताकत के अनुरूप है। वहीं रोहित ने संकेत दिया कि वह टेस्ट मैचों में भारतीय गेंदबाजों के अनुकूल पिचों के अनुसार बल्लेबाजी करेंगे। 

एक कप्तान की शेल्फ लाइफ की अवधारणा को संबोधित करते हुए, रोहित शर्मा का कहना है कि, "आपको एक जिम्मेदारी मिलती है, आप एक परिणाम देते हैं और इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि क्या आप उस जिम्मेदारी से खुश हैं जो आपको सौंपी गई है। यह शेल्फ लाइफ से भी अधिक महत्वपूर्ण सवाल है।" एशिया कप की बात करें तो भारत अपना पहला मैच 2 सितम्बर को पल्लेकेले स्टेडियम में अपने प्रबल विरोधी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। 

एशिया कप 2023 के लिए भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

ट्रैवलिंग स्टैंड-बाय खिलाड़ी: संजू सैमसन

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...