Skip to main content

5 कप्तान जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं, धोनी से आगे हैं 3 दिग्गज

वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में कई कप्तान ऐसे रही हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है और टीम को ट्रॉफी भी जिताई है। आइए जानते हैं

वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में कई कप्तान ऐसे रही हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है और टीम को ट्रॉफी भी जिताई है। आइए जानते हैं वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप-5 कप्तानों के बारे में।

रिकी पोंटिंग

वनडे वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल कप्तान रहे हैं रिकी पोंटिंग, जिनकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 का वर्ल्ड कप जीता। बतौर कप्तान उन्होंने 29 मैच खेले, जिसमें 26 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते और सिर्फ 2 में हार मिली और 1 बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ। वनडे में उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 92.85 रहा। 

स्टीफन फ्लेमिंग

स्टीफन फ्लेमिंग ने वर्ल्ड कप में 27 मैच में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी की, जिसमें 16 में जीत मिली और 10 में हार का सामना करना पड़ा, वहीं एक मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ। फ्लेमिंग की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 61.53 रहा। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड 1999 और 2007 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 

क्लाइव लॉयड

वेस्टइंडीज को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले क्लाइव लॉयड इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। लॉयड ने वर्ल्ड कप में 17 मैच में कप्तानी की, जिसमें वेस्टइंडीज ने 15 मैच जीते और 2 में हार का सामना करना पड़ा। लॉयड की कप्तानी में जीत प्रतिशत 88.23 का रहा। उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज ने जो दो मैच हारे वो दोनों भारत के खिलाफ 1983 वर्ल्ड कप में थे। भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर लॉयड का वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक का सपना तोड़ा था। 

एमएस धोनी

एमएस धोनी ने 17 वर्ल्ड कप मैच में कप्तानी की, जिसमें भारत ने 14 मैच जीते, 2 हारे और एक बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ। उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 85.29 रहा। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2011 में वर्ल्ड कप जिताया और 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। 

इमरान खान

इमरान खान ने वर्ल्ड कप में 17 मैच 22 मैच में पाकिस्तान की कप्तानी की, जिसमें 14 में जीत मिली और 8 में हार का मुंह देखना पड़ा। उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 63.63 रहा। इमरान के नेतृत्व में पाकिस्तान 1983 और 1987 वर्ल्ड कप में लगातार दो बार सेमीफाइनल में पहुंची और 1992 में वर्ल्ड कप पर कब्जा किया।  


Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...