Skip to main content

मां काली को दी जाती है गालियां तो बच्चों को 30 फीट से फेंका जाता है, इन मंदिरों में होते अजीब कारनामे, जानकर होगी हैरानी


मंदिरों के किस्से – जब हम किसी दिक्कत में होते हैं तो भगवान की शरण में जाते हैं और मन्नतें मांगते हैं।

कोई कहता है कि मेरा काम हुआ तो इतनों को दान दूंगा तो कोई मनोकामना पूरी हो जाने पर पैदल दर्शन करने आने का वादा करता है। अपनी मनोकामना पूरी करने के बदले किए जाने वाले ये दो काम तो बहुत छोटे और आम है।

मगर हमारे देश में कई ऐसे मंदिर हैं, जो अपने चमत्कारों के लिए जाने जाते हैं। इन मंदिरों में जाने वाले भक्त अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। भयंकर पीड़ा में भक्त भगवान को प्रसन्न करने के लिए इतना कुछ करते हैं कि हम सोच भी नहीं सकते।

राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर मेहंदीपुर बालाजी धाम के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह धाम भूत-प्रेत की बाधा व लाइलाज बीमारियों को दूर करने के लिए जाना जाता है। यहां पीड़ित व्यक्ति को उल्टा लटकाने से लेकर पीटा तक जाता है। मेंहदीपुर बालाजी धाम के किस्से तो आपने फिर भी सुने ही होंगे। लेकिन कुछ अन्य मंदिरों में होने वाले ऐसे ही वाकयों के बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

चलिए आज जानते हैं ऐसे ही कुछ मंदिरों के किस्से –

मंदिरों के किस्से –

  1. कोडुंगल्लूर मंदिर

केरल स्थित कोडुंगल्लूर मंदिर मां भद्रकाली को समर्पित है। यहां हर वर्ष भरणी महोत्सव का आयोजन होता है। जिसमें मुर्गे की बलि देकर उसका खून तो बहाया ही जाता है। साथ ही इस दौरान माँ काली को अभद्र गलियां दी जाती है और बुरा-भला कहा जाता है। इसका मकसद उन्हें प्रसन्न करना होता है। आखिर गाली सुनकर कौन-सा भगवान खुश होता है?

  1. चन्नापटना डॉग टेम्पल

कर्नाटक के इस अनोखे मंदिर में कुत्तों की पूजा की जाती है। मंदिर में कुत्तों की दो मूर्तियां भी स्थापित है। यहां का एक समुदाय कुत्तों को देवतुल्य मानता है और उनकी पूजा करता है। इनका यह भी मानना है कि कुत्ते शक्तिशाली अवतार लेकर बुराई को खत्म कर अच्छाई की स्थापना कर सकते हैं।

  1. दिगंबेश्वर मंदिर

कर्नाटक का यह मंदिर दिखने में तो किसी आम मंदिर की तरह ही है। लेकिन यहां होने वाले एक धार्मिक आयोजन में बच्चों को 30 फ़ीट की ऊंचाई से नीचे फेंका जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से बच्चों का भाग्योदय होता है और वो स्वस्थ रहते हैं।

  1. सथ गुबंज मस्जिद

गुलमर्ग, कर्नाटक की यह मस्जिद वास्तुकला की दृष्टि से बेहद खूबसूरत है। मगर यहां बच्चों के साथ कुछ ऐसा होता है जो आपको चौंकाएगा। इस मस्जिद में छोटे-छोटे बच्चों को गर्दन से नीचे तक कीचड़ में गाढ़ा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से उनकी शारीरिक व मानसिक विकलांगता दूर होती है।

  1. ओम बन्ना मंदिर

जोधपुर के इस खास मंदिर में कांच के अंदर ‘350 CC रॉयल एनफील्ड बुलेट’ बाइक रखी गई है और लोग रोज इसकी पूजा करते हैं। दरअसल 1988 के दौरान यहां के 25 वर्षीय युवक ओम सिंह राठौर (ओम बन्ना) ने रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गंवा दी थी। तभी से उनकी बाइक की पूजा की जा रही है और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

  1. कर्णी माता मंदिर

राजस्थान के देशनोक का कर्णी माता मंदिर चूहों के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में करीबन 25,000 की तादाद में काले चूहे मौजूद हैं। इन चूहों को पूजनीय माना जाता है और लोग इनसे दूर ही चलते हैं। चूहों के मुंह लगे खाद्य पदार्थों को खाना सम्मानजनक माना जाता है।

  1. काली सिंह मंदिर

आमतौर पर तो हम सभी धार्मिक स्थलों में खुद के लिए प्रार्थना करने जाते हैं। मगर मुजफ्फरनगर के इस मंदिर में लोग अपने दुधारू जानवरों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगते हैं, ताकि वो ज्यादा दूध दे।

इन मंदिरों के किस्से के बारे में पढ़कर आप भी सोच में पढ़ गए होंगे कि ये सब क्या है? अब क्या कर सकते हैं। जो भी है, सच ही है। आपको यह स्टोरी पसंद आई तो इसे शेयर करना मत भूलिएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...