Skip to main content

'मैं 18-20 महीने पहले भी बता देता', नंबर 4 की गुत्थी पर बेबाक बोले हेड कोच राहुल द्रविड़; इस कारण हैं परेशान

 


बीते समय में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की खूब आलोचनाएं हुई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय से इंडियन टीम में एक्सपेरिमेंट्स का दौर जारी है जिसके तहत कभी सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते नजर आते हैं तो कभी संजू सैमसन या कोई अन्य खिलाड़ी। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कई एक्सपेरिमेंट किये हैं, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम को नंबर 4 पर कौन बल्लेबाजी करेगा इसका जवाब अब तक नहीं मिल सका है जिस वजह से उन्हें टारगेट किया जाता है। लेकिन अब राहुल द्रविड़ ने अपना दुख दुनिया के सामने रखा है।

दरअसल, राहुल द्रविड़ ने एशिया कप से पहले केएल राहुल के इंजर्ड होने की जानकारी दी और इसी बीच उन्होंने टीम में लगातार किये जा रहे एक्सपेरिमेंट्स के पीछे का कारण भी बताया। वह बोले, 'लोग टीम में एक्सपेरिमेंट के बारे में बहुत बात करते हैं, लेकिन 18-20 महीने पहले भी मैं बता सकता था कि नंबर 4 और 5 के लिए उम्मीदवार कौन थे - यह हमेशा केएल राहुल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के बीच था, लेकिन दुर्भाग्य से सभी एक साथ चोटिल हो गए।'

बता दें कि ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ये तीनों ही खिलाड़ी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। ऋषभ पंत पिछले साल कार एक्सीडेंट में बुरी तरह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से उनकी मैदान पर वापसी नहीं हुई है। वहीं श्रेयस अय्यर भी बैक इंजरी के कारण परेशान थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट होकर इंडियन कैंप में पहुंच चुके हैं। केएल राहुल की बात करें तो वह 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं जिस वजह से एशिया कप के शुरुआती दो मुकाबले मिस करेंगे। यही वजह है अब एक बार फिर टीम का कॉम्बिनेशनल बिगड़ता नजर आ रहा है।

एशिया कप 2023 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला अपनी चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के साथ 2 सितंबर को होगा यही वजह है केएल राहुल का इस मुकाबले के लिए उपलब्ध ना होना टीम के लिए परेशानी की बड़ी वजह है। केएल राहुल की गैरमौजदूगी में ईशान किशन को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है, लेकिन मुश्किल यह है कि ईशान ओपनर बैटर हैं और अब उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। संजू सैमसन भी बैक ऑप्शन के तौर पर टीम में मौजूद हैं हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किये जाने के आसार काफी कम नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इंडियन टीम किस प्लेइंग कॉम्बिनेशन के साथ पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप का मुकाबला खेलने उतरती है। 

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...