Skip to main content

बिहार के इन शहरों में बनेंगे 200 से ज्यादा नए बस स्टॉप, यात्रियों के लिए आसान होगा सफर, देखें



Bihar Transport Department: बिहार सरकार बस से सेवा करने वाले अपने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य के तमाम हिस्सों में 200 से ज्यादा नए बस स्टॉप बनाने की तैयारी कर रही है। जहां एक ओर राज्य के तमाम हिस्सों में सड़कों के निर्माण को लेकर तेजी से काम चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर नीतीश सरकार परिवहन के क्षेत्र में भी यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए बसों के परिचालन की संख्या बढ़ा रही है। इस कड़ी में राज्य के विभिन्न जिलों में एक राज्य से दूसरे राज्य के लिए चलने वाली बसों का परिचालन पीपीपी मोड पर शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही परिवहन विभाग में ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की संख्या 200 और बढ़ाने का भी फैसला किया है, जिसके लिए राज्य सरकार की ओर से जिलों को चिन्हित करते हुए रिपोर्ट भी मांगी गई है।



बिहार में बन रहे नए बस स्टॉप

परिवहन विभाग द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक राज्य के तमाम हिस्सों में 500 से ज्यादा बस स्टॉप के निर्माण को लेकर काम चल रहा है, जिनमें से 466 बस स्टॉप के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। बाकी 34 स्थलों पर निर्माण कार्य अभी भी बाकी है। वही दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त 500 बस स्टॉप नगर पंचायतों के लिए 82 बस स्टॉप बनाए जाएंगे। वहीं तीसरे चरण में 200 से ज्यादा बस स्टॉप को बनाने का फैसला किया गया है।

मालूम हो कि इन बस स्टॉप के निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बस स्टॉप ऐसी जगह पर बनाए जाएंगे, जहां से लोगों को आवागमन में आसानी हो। इस दौरान खासतौर पर नई बसों के निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में बस स्टॉप के बन जाने से बसों का आवागमन नियमित रूप से शुरू हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...