Skip to main content

मध्य प्रदेश में मुस्लिम युवती संग घूम रहे युवक को भीड़ ने घेरा, मारे चाकू…

A 
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार रात दूसरे धर्म के 20 वर्षीय युवक के साथ युवती के घूमने को लेकर आपत्ति जताते हुए लोगों के उग्र समूह ने इस जोड़े को सरेराह घेर लिया और उनके साथ बदसलूकी की। इस जोड़े को बचाने आए दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना के एक हिस्से का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश रघुवंशी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर शहर में गुरुवार रात 11 बजे के आस-पास लोगों के एक समूह ने अलग-अलग धर्म के युवक और युवती को एक होटल में खाना खाकर बाहर निकलते देखा, तो उनका पीछा किया और उन्हें रोककर घेर लिया।

उन्होंने बताया, ”समूह के लोगों ने युवती से पूछा कि वह गैर मजहब के युवक के साथ क्यों घूम रही है? इस पर युवती ने जवाब दिया कि वह अपने परिजनों को बताकर युवक के साथ खाना खाने आई है। युवती ने इन लोगों की बदसलूकी पर आपत्ति भी जताई।” रघुवंशी ने बताया कि विवाद देखकर घटनास्थल पर पहुंचे दो लोगों ने भीड़ से घिरे जोड़े को बचाने की कोशिश की, तो जन समूह में शामिल एक व्यक्ति ने उन चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, अन्य धर्म की अपनी महिला मित्र के साथ घूम रहे युवक ने एफआईआर दर्ज कराई कि 40 से 50 लोगों के समूह में शामिल आरोपियों ने उसके (युवक) साथ मारपीट तथा गाली-गलौज की और कहा कि यह जोड़ा शहर का माहौल खराब कर रहा है। युवक ने एफआईआर में यह बात भी दर्ज कराई है कि आरोपियों ने उसे आधार कार्ड दिखाने को कहा और उससे उसका नाम-पता पूछते हुए इसका वीडियो बनाया।

तुकोगंज थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि इस घटना को लेकर भारतीय दंड विधान की धाराओं 307 (हत्या का प्रयास), 147 (बलवा) और अन्य प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और अब तक सात आरोपियों की पहचान हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में शामिल शोएब लतीफ (23), मुजम्मिल खान (26), दानिश शेख (28), अरबाज शेख (23), शावेज शेख (27) और आवेश हनीफ (28) को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी की घटना का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मध्य प्रदेश शांति का टापू है, यहां अराजकता और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन को असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इंदौर पुलिस प्रशासन ने तुकोगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना के आरोपियों के विरुद्ध पुलिस प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...