Skip to main content

तेरे अंदर भूत है, मुक्ति के लिए… जीजा ने किया 8 महीने तक साली का रेप



सीहोर: मध्य प्रदेश में रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। एक तांत्रिक जीजा अपनी साली का पिछले 8 महीने से रेप कर रहा था। दरअसल, सीहोर जिले में एक शख्स ने रिश्ते में लगने वाली अपनी साली से कहा कि तेरे अंदर भूत है। अगर तूझे मुक्ति चाहिए तो मेरे साथ संबंध बनाना होगा। मुक्ति का झांसा दे और भूत-प्रेत का डर दिखा आरोपी अपनी साली का 8 महीनों तक रेप करता रहा। आइए समझते हैं पूरा केस…

बुधनी थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि उसका जीजा उसे धमकी देते हुए पिछले 7-8 महीनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने पुलिस थाने में इस हैवानियत की पूरी कहानी सुनाई। युवती ने बताया कि वह पिछले साल अगस्त महीने से अपनी मौसी की बेटी के घर पर रह रही थी। मौसी की बेटी यानी युवती की मौसेरी बहन की पहचान अंजनी नाहर के रूप में हुई है। युवती ने बताया कि उसकी बहन अंजनी नाहर का पति कुलदीप नाहर तांत्रिक है। बहन के घर गई युवती की तबीयत कुछ दिनों बाद खराब हो गई। उसे बार-बार चक्कर आने लगे। इसके बाद युवती का जीजा कुलदीप उसे एक दरगाह में ले गया।

तांत्रिक कुलदीप ने युवती से कहा कि तेरे अंदर भूत का वास हो गया है। इसका असर तेरे परिवार पर भी पड़ रहा है। अगर तू इससे मुक्त होना चाहती है तो तुझे मेरे साथ संबंध बनाना होगा। पीड़िता ने बताया कि उसी रात उसके जीजा ने जबरन उसका मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद लगातार वह भूत-प्रेत का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसका जीजा उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। पीड़िता के मुताबिक, करीब 8 महीने तक तांत्रिक जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पीड़िता और उसकी मां बुधनी थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराईं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बुधनी थाना प्रभारी विकास खींची ने बताया कि 26 मई को पीड़िता अपनी मां के साथ थाने आई थी। पीड़िता ने अपने जीजा पर आरोप लगाया है कि भूत-प्रेत निकालने के बहाने उसने जबरन धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है, शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...