Skip to main content

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर 7 किमी लंबा ट्रैफिक जाम, गाड़ियां डायवर्ट; यह नया यातायात प्लान

 यूपी, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के लोगों की ट्रैफिक जाम के झाम से परेशानियां दोगुनी हो गई। नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम की वजह से वाहन रेंगते हुए नजर आए। वीकेंड पर हाईवे सात किलोमीटर लंबे जाम की वजह से लोग काफी परेशान दिखाई दिए। चिंता की बात रही कि अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करने के बाद भी ट्रैफिक जाम से निजात नहीं मिली। 

दिल्ली-हरिद्वार, हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। वीकेंड और उत्तराखंड चार धाम यात्रा के कारण वाहनों का दबाव बढ़ने से हरिद्वार में हाईवे पर लंबा जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार से ऋषिकेश और देहरादून जाने वाले मार्ग पर सात किलोमीटर लंबा जाम लगा।

जबकि आने वाले वाहनों के लिए हाईवे पर कोई जाम नहीं था। हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर भूपतवाला क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण के चलते यात्रियों को लंबे जाम से जूझना पड़ा। वीकेंड पर दिल्ली, हरियाणा के वाहनों की सड़कों पर कतार लगी रही। पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पंतद्वीप पार्किंग फुल रही। अन्य पार्किंग भी वाहनों से भरी रही। भूपतवाला क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण के चलते दोनों तरफ की सड़क संकरी है। पुलिस व्यवस्था बनाने के लिए सप्तऋषि, दूधाधारी चौक और पंतद्वीप पर तैनात रही।

गंगा आरती में भीड़
हरकी पैड़ी पर शनिवार शाम गंगा आरती के दौरान यात्रियों का सैलाब दिखा। सामान्य दिनों की तुलना में यहां पर काफी अधिक भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा की अराधना की। देर रात तक गंगा घाटों पर लोग टहलते नजर आए, जिससे चहल पहल बनी रही।

हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर भी लंबा ट्रैफिक जाम
पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद ऋषिकेश तीर्थनगरी को जाम के झंझट से निजात नहीं मिल पा रही है। यात्रा सीजन में वीकेंड पर वाहनों का दबाव भारी पड़ रहा है। शनिवार को ऋषिकेश कई जगह वाहन जाम में फंसे नजर आए। ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर नेपाली फार्म से तपोवन तक पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ा गई। जाम में फंसे वाहन सरक सरककर आगे बढ़ते नजर आए। 

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने में पुलिस और होमगार्ड के जवानों को भी काफी पसीना बहाना पड़ रहा है। 22 मई से चारधाम यात्रा आरंभ होने के बाद से विभिन्न प्रांतों से तीर्थयात्रियों की आवाजाही हर रोज हो रही है। शनिवार और रविवार को वीकेंड पर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों से पर्यटक भी सैर-सपाटे के लिए ऋषिकेश का रुख कर रहे हैं।

शनिवार को भी सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपालीफार्म, खदरी रेलवे क्रासिंग से कोयलघाटी तिराहे, घाट चौक, चंद्रभागा पुल तिराहे से लेकर तपोवन तक यातायात बाधित रहा। हरिद्वार बाईपास मार्ग पर तहसील चौक, नटराज चौक से ढालवाला तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। चारधाम यात्रा में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने रखने के लिए नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम अतिक्रमण और अनाधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई कर रही है। बाजारों में भी अव्यवस्था पर सख्ती बरती जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...